एक और दुखद खबर. प्रभात खबर के चितरपुर प्रतिनिधि धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे. वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और हैदराबाद में उनका इलाज चल रहा था. पिछले 18 वर्ष से प्रभात खबर से जुड़े धर्मेंद्र ने काफी निडरता के साथ पत्रकारिता की. प्रभात खबर परिवार में उसकी गिनती सबसे मेहनती सहयोगियों में होती थी.
प्रभात खबर, रांची के आरई विजय पाठक के एफबी वॉल से साभार.





