प्रमोद त्रिवेदी ने भोपाल के एलएन स्टार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपनी नई पारी जबलपुर में भास्कर ग्रुप के साथ शुरू की है। अपनी सिस्टम को हिला देने वाली कई बड़ी स्पेशल स्टोरी देने वाले और मध्यप्रदेश की आक्रामक पत्रकारिता में खासी पहचान रखने वाले प्रमोद त्रिवेदी अब सिटी भास्कर, जबलपुर की बागडोर संभालने जा रहे हैं। 2010 में नईदुनिया में रह चुके त्रिवेदी जबलपुर की तासीर से भली -भांति परिचित हैं। नईदुनिया के बाद दूसरी पारी खेलने के लिए सिटी भास्कर के एडिटर बनाए गए हैं।
आलोचकों को काम से जबाव देने वाले त्रिवेदी, भोपाल और दिल्ली से प्रकाशित दैनिक समय जगत में बतौर एडिटर काम कर चुके हैं। इसके साथ ही जागरण भोपाल ग्रुप और राज एक्सप्रेस में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। राज एक्सप्रेस का मैनेजमेंट में प्रमोद त्रिवेदी की अच्छी धाक रही है। प्रमोद त्रिवेदी ने ज्वाइन करने के बाद सिटी भास्कर में कई अहम बदलाव किए हैं।





