नई दिल्ली। प्रसार भारती में तकनीकी सहायकों, इंजीनियर्स, प्रोडक्शन असिस्टेंट सहित कई पदों की भर्ती अब कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) करेगा। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में लंबे समय से भर्ती नहीं होने से हर विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की कमी हो गई है।
दूरदर्शन एवं आकाशवाणी में अभी तक पदों की भर्ती विभागीय परीक्षाओं अथवा संघ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होती रही है। गृह मंत्रालय की ओर से विज्ञप्ति होने वाले एसआई, सिपाही के पदों और एफसीआई में सहायक के पदों पर भर्ती की शुरूआत के बाद अब प्रसार भारती से जुडे पदों को भी भरने की जिम्मेदारी एसएससी को मिली है।
एसएससी की ओर से इसी महीने प्रसार भारती में एक हजार इंजीनियरिंग सहायकों के साथ 300 तकनीकी सहायकों के पदों पर भर्ती की घोषणा होगी। आयोग की ओर से इन पदों के लिए बीटेक इलेक्ट्रानिक्स के साथ बीएससी इलेक्ट्रानिक्स, बीटेक आईटी शैक्षिक योग्यता होगी। इन पदों की भर्ती के साथ ही प्रसार भारती में अधिशासी, ट्रांशमिशन अधिशासी एवं प्रोडक्शन अधिशासी के पदों पर भर्ती होगी। इन पदों की घोषणा मार्च में की जाएगी। [kk]






