Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

प्रेस क्‍लब में मोदी के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव लाने वाले अपने स्‍टैंड पर कायम रहेंगे!

Deepak Sharma : HATE MODI ..but do not under rate him. आप अपनी ही बात कहना चाहें और दूसरे की बात सुनना ना पसंद हो तो ये किसकी प्रॉब्लम है? आप खुद की सोची समझी दुनिया में जी रहे हों तो फिर संवाद की जगह कहाँ बचती है? दरअसल ये लक्षण बताते हैं कि आप तटस्थ नहीं हैं. दुर्भाग्य से आप टीवी एंकर हैं और इससे बड़ा दुर्भाग्य ये कि मैं आपको जानता हूँ.

Deepak Sharma : HATE MODI ..but do not under rate him. आप अपनी ही बात कहना चाहें और दूसरे की बात सुनना ना पसंद हो तो ये किसकी प्रॉब्लम है? आप खुद की सोची समझी दुनिया में जी रहे हों तो फिर संवाद की जगह कहाँ बचती है? दरअसल ये लक्षण बताते हैं कि आप तटस्थ नहीं हैं. दुर्भाग्य से आप टीवी एंकर हैं और इससे बड़ा दुर्भाग्य ये कि मैं आपको जानता हूँ.

एक टीवी एंकर मुझसे बहस करने लगे की मोदी को बनारस में छींके आ जायेंगी और शायद वो हार जायेंगे. उन्होंने कहा की मोदी की हवा निकल चुकी है और बनारस में वो मुंह की खाने वाले हैं. मित्रों हो सकता है मोदी सरकार ना बना पाएं…लेकिन वो बनारस में मुंह की खा जायेंगे ऐसा मुझे नहीं लगता. बहरहाल मैं इस एंकर की भड़ास सुनता रहा जब तक उनकी स्काच और मेरी पेप्सी खत्म नहीं हो गयी.

मैं एकतरफा बहस में नहीं पड़ता. एक ही लकीर पीटने वाले फकीर मुझे रास नहीं आते. आपको भी एक तरफ़ा बहस में नहीं पड़ना चाहिए. एकतरफा मतलब एकपक्षीय. मतलब असंतुलित. अंग्रेजी में मतलब BIASED. जो पत्रकार मोदी से नफरत करते हैं उनसे मुझे परहेज नहीं. गुजरात दंगों के लिए मोदी की आलोचना करना पत्रकार का धर्म है. लेकिन २४ घंटे मोदी को कोसना भी धर्म नहीं हो सकता. ऐसे पत्रकार जो दिल्ली के प्रेस क्लब और मीडिया सेंटर में बैठकर मोदी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला रहे हैं, उनसे मेरा कहना की अगर मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उस वक्त भी वो अपने स्टैंड पर कायम रहे.

धर्म निरपेक्ष पत्रकारों से मेरा अनुरोध है कि पहले तो वो मोदी की पराजय सुनिश्चित करें और अगर फिर भी मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनका बहिष्कार करें. कांग्रेस शासन में मोदी को गाली और मोदी के सत्ता में आने के बाद नमो नमो …ये दोहरा चरित्र होगा. सनद रहे कथनी और करनी में फर्क …चरित्र को तिरस्कृत कर देता है.

आजतक के वरिष्‍ठ पत्रकार दीपक शर्मा के एफबी वॉल से साभार.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...