Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

प्रो. निशीथ राय बने डा. शकुंतला मिश्रा विश्‍वविद्यालय के वीसी

लखनऊ। डेली न्‍यूज एक्टिविस्‍ट के चेयरमैन एवं प्रोफेसर निशीथ राय ने उत्तर प्रदेश विकलांग उद्धार डा: शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार मंगलवार को ग्रहण कर लिया। यह जानकारी यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रो. राय का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

लखनऊ। डेली न्‍यूज एक्टिविस्‍ट के चेयरमैन एवं प्रोफेसर निशीथ राय ने उत्तर प्रदेश विकलांग उद्धार डा: शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय के कुलपति पद का कार्यभार मंगलवार को ग्रहण कर लिया। यह जानकारी यहां देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि प्रो. राय का कार्यकाल पांच वर्ष का होगा।

उल्‍लेखनीय है कि प्रो. निशीथ राय इससे पूर्व लखनऊ विश्वविद्यालय के प्राचीन भारतीय इतिहास एवं पुरातत्व विभाग में प्रोफेसर एवं अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा श्री राय केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय द्वारा स्थापित रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एण्ड इन्वायरमेन्टल स्टडीज के निदेशक पद

प्रो.निशीथ राय

पर भी कार्यरत थे। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एमए एवं पीएचडी की उपाधि प्राप्त की तथा जनवरी, 1991 से लखनऊ विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में अध्यापन कार्य प्रारम्भ किया।

प्रो0 राय ने एक दर्जन से अधिक पुस्तकों का लेखन व सम्पादन के साथ-साथ 13 शोध पत्रों का प्रकाशन भी किया। उन्होंने 13 बुक रिव्यू, दो दर्जन से अधिक शोध कार्य एवं ट्रेनिंग माड्यूल तैयार किए। इसके अलावा 200 से अधिक राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय संगोष्ठियों का आयोजन भी किया। प्रो0 राय ने लखनऊ विश्वविद्यालय, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, भावनगर विश्वविद्यालय, गुजरात एवं पाण्डेचेरी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद एवं सेलेक्शन कमेटी के सदस्य के रूप में कार्य भी किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...