Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

प्‍लानमैन मी‍डिया की हालत खस्‍ता, चेक हुए बाउंस, कर्मचारी आंदोलित

मैनेजमेंट गुरु अरिंदम चौधरी की कंपनी प्लानमैन में बगावत नें दस्तक दे दी है। सैलरी समय से न मिलने से कर्मचारियों में गुस्सा है। कंपनी के नाजुक हालत की दुहाई देकर पत्रकारों का शोषण करने वाले मैनेजमेंट द्वारा हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के पहले पन्ने पर ऐड छपवाए ( इस ऐड का खर्चा करोडों में हुआ है) जाने से पत्रकार इस कदर भड़क उठे हैं कि वो करो या मरों की स्थिति में आ गये है। 

मैनेजमेंट गुरु अरिंदम चौधरी की कंपनी प्लानमैन में बगावत नें दस्तक दे दी है। सैलरी समय से न मिलने से कर्मचारियों में गुस्सा है। कंपनी के नाजुक हालत की दुहाई देकर पत्रकारों का शोषण करने वाले मैनेजमेंट द्वारा हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार के पहले पन्ने पर ऐड छपवाए ( इस ऐड का खर्चा करोडों में हुआ है) जाने से पत्रकार इस कदर भड़क उठे हैं कि वो करो या मरों की स्थिति में आ गये है। 

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कंपनी से निकाले गये लोगों ने काटजू से गुहार लगाते हुए प्लानमैन पर कार्रवाई की मांग की थी, जिसके बाद तमाम निकाले गये कर्मचारियों को उनका पूरा बकाया चार हिस्सों में दिया गया। सूरते हाल ये है कि यहां पर घी सिर्फ टेढ़ी उंगली से ही निकाली जा रही है। मैनेजमेंट के लोग कानों में तेल डाले बैठे रहते हैं और मोटिवेशन का राग अलाप कर अपना-अपना उल्लू सीधा करने में लगे हुए है। ताजुब की बात तो ये है कि खुद कंपनी के मालिक अरिंदम चौधरी को किसी भी बात की जानकारी नहीं दी जाती है, जिस वजह से पिछले आठ सालों में खड़ा किया गया ये बिजनेस एंपायर अब डूबने की कगार पर है।

पत्रकारों से लेकर सफाई कर्मचारी तक सभी की हालत पंचर है। चार पांच महीने से सैलरी न मिलने से यहां पर काम करने वालों की माली हालत बिगड़ी हुई है। हाल ही में प्लानमैन मीडिया की मैग्जीन द संडे इंडियन में काम करने वाले पत्रकारों ने कार्यलय में जमकर नारेबाजी की और मैनेजमेंट को खूब खरीखोटी सुनाई, जिससे डर कर मैनेजमेंट के तमाम आला अधिकारी वक्त की नज़ाकत को समझते हुए पतली गली से निकल गये। हद तो तब हो गई जब गुरुवार को कर्मचारियों को दिए गये पोस्ट डेटेड चेक भी बाउंस हो गये। दरअसल कंपनी ने कुछ महीने पहले ही स्टाफ को उनकी दो महीने की सैलरी पोस्ट डेटेड चेक में दी थी, जिस पर हर महीने की बीस तारीख लिखी हुई थी पर कंपनी के खाते में प्रर्याप्‍त बैलेंस ने होने के कारण गुरुवार को एक-एक करके सभी को चेक बाउंस के अलर्ट मैसेज आने शुरु हो गये। 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...