मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने सोमवार को महाराष्ट्र सरकार से सवाल किया कि पिछले साल नवम्बर में दिवंगत बाल ठाकरे की अंतिम यात्रा के दौरान हुए मुंबई बंद के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाली दो लड़कियों की पालघर जिले से हुई गिरफ्तारी के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।






