Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

फोटो जर्नलिस्‍ट रेपकेस : तीन आरोपियों को मौत, एक को आजीवन कारावास की सजा

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को पिछले साल शहर के सुनसान शक्ति मिल्स में अलग-अलग घटनाओं में दो फोटो पत्रकार एवं एक अन्‍य युवती से सामूहिक बलात्कार के दोषी पाए गए तीन आरोपियों को मौत तथा एक आरोपी को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। इस मामले में अदालत ने बलात्कार के कई मामले में दोषी पाए जाने से जुड़े नए कानून के तहत पहली बार सजा सुनाई।

मुंबई : मुंबई की एक अदालत ने शुक्रवार को पिछले साल शहर के सुनसान शक्ति मिल्स में अलग-अलग घटनाओं में दो फोटो पत्रकार एवं एक अन्‍य युवती से सामूहिक बलात्कार के दोषी पाए गए तीन आरोपियों को मौत तथा एक आरोपी को आजीवन करावास की सजा सुनाई गई। इस मामले में अदालत ने बलात्कार के कई मामले में दोषी पाए जाने से जुड़े नए कानून के तहत पहली बार सजा सुनाई।

अभियोजन पक्ष ने बलात्कार के मामले में फिर दोषी पाए गए विजय जाधव, कासिम बंगाली और सलीम अंसारी को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (ई) के तहत मृत्युदंड की मांग की थी। प्रधान न्यायाधीश शालिनी फानसाल्कर जोशी ने मौत की सजा सुनाते हुए कहा कि इन तीनों में सुधार की कोई गुंजाइश नहीं है। हालांकि फैसला सुनाने से पहले अदालत ने विशेष लोक अभियोजक उज्ज्वल निकम की दलीलों पर विचार किया। निकम ने कहा था कि कि जिन परिस्थितियों में अपराध किया गया है, उसके लिए दोषियों को अधिकतम सजा मिलनी चाहिए।

अदालत ने गुरुवार को इन तीन आरोपियों को बलात्कार के कई मामलों में दोषी ठहराए जाने से जुड़ी आईपीसी की धारा के तहत दोषी ठहराया। इस धारा के तहत अधिकतम मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। देश में इस संशोधित धारा के तहत पहली बार सजा सुनाई गई। इस धारा को वर्ष 2012 में दिल्ली सामूहिक बलात्कार के बाद जोड़ा गया था। मुंबई में सामूहिक बलात्कार की दो घटनाएं दो महिलाओं – एक टेलीफोन आपरेटर और एक फोटो पत्रकार से जुड़ी हैं। ये घटनाएं पिछले साल मध्य मुंबई में स्थित शक्ति मिल्स परिसर में कुछ हफ्तों के अंतराल में हुई थीं।

पिछले साल जुलाई में 18 साल की टेलीफोन आपरेटर जबकि अगस्त में 22 वर्षीय फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार किया गया था। फोटो पत्रकार का विजय जाधव, कासिम बंगाली, सलीम अंसारी, सिराज रहमान और एक नाबालिग लड़के ने बलात्कार किया था। दोनों मामलों में शामिल तीन दोषियों को मृत्युदंड की सजा दी गई जबकि फोटो पत्रकार बलात्कार मामले में सिराज को आजीवन कारावास की सजा मिली।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...