Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

फोटो जर्नलिस्‍ट रेप केस : मुंबई की कोर्ट आज सुना सकती है फैसला

मुंबई : शक्ति मिल में फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार के मामले में सुनवाई कर रही सत्र अदालत मामले के तीन दोषियों की सजा की घोषणा आज कर सकती है। एक अन्य सामूहिक दुष्कर्म कांड में भी दोषी ठहराये गये तीनों शख्सों पर बलात्कार के मामले में एक नयी धारा लगाई गयी है जिसमें मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है।

मुंबई : शक्ति मिल में फोटो पत्रकार से सामूहिक बलात्कार के मामले में सुनवाई कर रही सत्र अदालत मामले के तीन दोषियों की सजा की घोषणा आज कर सकती है। एक अन्य सामूहिक दुष्कर्म कांड में भी दोषी ठहराये गये तीनों शख्सों पर बलात्कार के मामले में एक नयी धारा लगाई गयी है जिसमें मृत्युदंड तक की सजा का प्रावधान है।

विशेष सरकारी अभियोजक उज्ज्वल निकम ने कहा कि अदालत ने तीन गवाहों के बयानों की रिकॉर्डिंग पूरी की जिन्हें कल फिर से बुलाया गया था। अंतिम दलीलों पर सुनवाई गुरुवार को शुरू होगी जिसके बाद फैसला आ सकता है। अदालत ने पिछले महीने आईपीसी की धारा 376 (ई) के तहत अतिरिक्त आरोप तय किया था। बार बार बलात्कार करने के अपराध से जुड़े प्रावधान में अधिकतम सजा मृत्युदंड है।

मामले के तीनों दोषी कासिम बंगाली, विजय जाधव और मोहम्मद सलीम अंसारी एक टेलीफोन ऑपरेटर के साथ सामूहिक बलात्कार कांड में भी दोषी करार दिये जा चुके हैं। 18 वर्षीय टेलीफोन ऑपरेटर के साथ पिछले साल जुलाई में शक्ति मिल परिसर में सामूहिक बलात्कार किया गया था। इस घटना के एक महीने बाद 22 अगस्त को फोटो पत्रकार के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई। इस बीच अदालत ने एक आरोपी को बंद कमरे में सुना, जिसने कहा था कि वह कुछ कहना चाहता है। तीनों दोषियों को टेलीफोन ऑपरेटर के साथ सामूहिक दुष्कर्म कांड में पहले ही उम्रकैद की सजा दी जा चुकी है। (एजेंसी)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...