यशवंत जी सबसे पहले तो मैं आपकी वेबसाईट पर छपी उस खबर के बारे में आपसे बात करना चाहता हूं जो कि इंडिया न्यूज़ से रवीन ठुकराल के जाने और इंडिया न्यूज़ पंजाब के बंद होने से संबंधित है…आपकी वेबसाईट हमेशा ही हम मीडियाकर्मियों के लिए सही मार्गदर्शक बनती आई है… असली खबर ये है कि रवीन ठुकराल तो संस्थान को अलविदा कह ही रहे हैं…पर उनकी सलाह पर चैनल लगातार चलता रहेगा….वहां तक तो आपकी खबर सही है..लेकिन जहां तक सवाल पंजाब चैनल के बंद होने का है वहां आकर आप और आपकी वेबसाईट गलत साबित होती है…इंडिया न्यूज़ पंजाब बंद नहीं हो रहा है..कुछ दिनों के लिए डिले हो रहा है…
आप खुद ही बताइए जो चैनल टेस्ट सिग्नल पर काफी दिनों से चल रहा है वो बंद कैसे हो सकता है..(तस्वीर भी आपको भेजी जा रही है) और जहां तक आपकी खबर में छपा है कि लाइसेंस के चलते बंद हो रहा है..तो आपको खुद सोचना चाहिए कि बिना लाइसेंस के क्या कोई चैनल टेस्ट सिग्नल पर चल सकता है…दूसरी बात कि क्यों नहीं चल रहा है..तो आपको बता दूं कि पंजाब में केबल नेटवर्क पर बादल सरकार का कब्ज़ा है..ये बात किसी से छिपी नहीं है..जिसके चलते ज़ी पंजाबी जैसे चैनल को पंजाब में दिखने में 4 साल लग गए…और ना जाने कितने ही चैनल अभी भी पंजाब में नहीं दिखाई दे रहे हैं..ऐसे में मैनेजमेंट ने कुछ सोच समझ कर ही कोई फैसला लिया होगा चैनल को डिले करने का…
अब बात करता हूं उस शख्स की जो पंजाब को हैड कर रहें हैं..तो आपको बता दूं कि वो अकेले पंजाब ही नहीं बल्कि इंडिया न्यूज़ हरियाणा (जो कि हरियाणा का नंबर वन चैनल है), इंडिया न्यूज़ हिमाचल ( जो कि जल्द ही आएगा) और इंडिया न्यूज़ का इंटरटेनमेंट पिछले लम्बे समय से देख रहे हैं…ये कोई नई बात नहीं है…बात रही इंडिया न्यूज़ यूपी की तो आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अभी तक यूपी चैनल के लिए कोई भी पद किसी को भी नहीं दिया गया है…तो कृप्या करके उस खबर को दुरूस्त करें…और अगर सही समझें तो इस पोस्ट को अपनी वेबसाईट पर डालें…ताकि सही खबर लोगों तक पहुंच सके….
एक पत्रकार द्वारा भेजा गया पत्र.





