Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिहार में पत्रकारिता पर अघोषित इमरजेंसी, मीडिया को मैनज कर रखा है नीतीश ने : काटजू

नई दिल्ली : अपनी ही बिरादरी पर बरसते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कहा है कि न्यायपालिका को अपनी सीमाओं को कतई नहीं लांघना चाहिए। उसे कार्यपालिका के कामकाज में दखल देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ जज खुद को सम्राट मानने लगे हैं। न्यूज-24 को दिए साक्षात्कार में काटजू कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सभी नदियों को जोड़ने का आदेश दिया। मुझे समझ नहीं आया कि आखिर सुप्रीम कोर्ट कार्यपालिका को इस तरह का फरमान किस आधार पर सुना सकता है।

नई दिल्ली : अपनी ही बिरादरी पर बरसते हुए भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश मार्कण्डेय काटजू ने कहा है कि न्यायपालिका को अपनी सीमाओं को कतई नहीं लांघना चाहिए। उसे कार्यपालिका के कामकाज में दखल देने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ जज खुद को सम्राट मानने लगे हैं। न्यूज-24 को दिए साक्षात्कार में काटजू कहते हैं कि सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को सभी नदियों को जोड़ने का आदेश दिया। मुझे समझ नहीं आया कि आखिर सुप्रीम कोर्ट कार्यपालिका को इस तरह का फरमान किस आधार पर सुना सकता है।

काटजू ने कहा कि कुछ जज अपने को सम्राट मानने लगते हैं। ये सीमाओं का उल्लंघन है। उन्हें इससे बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट भी लक्ष्मण रेखा को पार करता है। उसे यह नहीं करना चाहिए। पूरा देश बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कसीदे पढ़ता है, पर जस्टिस काटजू को लगता है कि वह बिहार में मीडिया को अपने पक्ष में मैनेज कर रहे हैं। वह मानते हैं कि बिहार में मीडिया पर अघोषित इमरजेंसी है, जिसके चलते कोई भी सरकार के खिलाफ लिखने का साहस नहीं करता। वहां पत्रकारों को लगता है कि अगर उनके खिलाफ कुछ लिखा गया तो नौकरी चली जाएगी या उसे ट्रांसफर करके प्रताडि़त किया जाएगा। उन्होंने मामले की छानबीन करने के लिए एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है।

वह कहते हैं कि बिहार शाइनिंग के दावे खोखले हैं। वहां इंडस्ट्री कहां है? मैं हाल ही में पटना गया था। वहां सड़कों पर कूढ़े के ढेर तथा बदबू से दो चार होकर मन बहुत क्षुब्ध हुआ। काटजू मीडिया को इस बात के लिए कोसने का कोई मौका नहीं छोड़ते कि वो अपने ऊपर किसी नियंत्रण के लिए राजी नहीं होता। वह बड़े ही तल्ख लहजे में कहते हैं कि जब जजों, वकीलों तथा डॉक्टरों पर नियंत्रण है, तो मीडिया को इससे परहेज क्यों है। ममता बनर्जी पर कार्टून बनाने वाले को जेल की हवा खिलाने के मामले में वह पहली बार मीडिया के हक में खड़े नजर आए।

काटजू ने कहा, ममता को बच्चों की तरह आचरण करने से बचना चाहिए था। कोई आपके ऊपर कार्टून बनाए और आप उसे जेल भेज दें, यह गलत है। कार्टून पर मुस्कराना सीखना चाहिए। हालांकि मैं ममता का इस बात के लिए सम्मान करता हूं कि उनके खिलाफ आर्थिक गड़बड़ी का एक भी मामला सामने नहीं आया है। 90 फीसदी भारतीयों को बेवकूफ बताने संबंधी अपनी टिप्पणी पर वह आज भी कायम हैं। उनका कहना है कि अगर यह बात सच नहीं होती तो वे जाति के आधार पर मताधिकार का प्रयोग नहीं करते। अगर वे अपने वोट से फूलन देवी को सांसद बनवा सकते हैं, तो आप उनके बारे में खुद तय कर लीजिए कि वे कितने बेवकूफ हैं। (जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...