Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

बिहार में सरकारी विज्ञापन लूट का नायाब तरीका

केंद्र व राज्य सरकार की गलत विज्ञापन नीति के कारण अपने संसाधन के बलबूते निकल रहे मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक तथा वेब समाचार पोर्टल किसी प्रकार निकल व चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ दैनिक अखबारों को विज्ञापन देने का इतना शौक है कि उन्‍हें विज्ञापन मौके की उपयोगिता समाप्‍त हो जाने के बाद भी दिया जा रहा है और वे धड़ल्‍ले से इसे छाप भी रहे हैं. जिससे सरकार और अखबारों की मानसिकता के बारे में जाना जा सकता है, जिनका सही-गलत नहीं बल्कि अपने-अपने लाभ से मतलब है.

केंद्र व राज्य सरकार की गलत विज्ञापन नीति के कारण अपने संसाधन के बलबूते निकल रहे मासिक, पाक्षिक, साप्ताहिक तथा वेब समाचार पोर्टल किसी प्रकार निकल व चल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ दैनिक अखबारों को विज्ञापन देने का इतना शौक है कि उन्‍हें विज्ञापन मौके की उपयोगिता समाप्‍त हो जाने के बाद भी दिया जा रहा है और वे धड़ल्‍ले से इसे छाप भी रहे हैं. जिससे सरकार और अखबारों की मानसिकता के बारे में जाना जा सकता है, जिनका सही-गलत नहीं बल्कि अपने-अपने लाभ से मतलब है.

मिसाल के तौर पर ८ दिसम्बर, २०१२ को प्रभात खबर, पटना के मगध संस्करण के पेज स. -५ पर छपे "केन्द्रीय खादी महोत्‍सव -२०१२ का विज्ञापन खादी और ग्रामोद्योग आयोग, सुक्ष्‍म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित खादी महोत्‍सव -२०१२ का उद्घाटन समारोह दिनाक ७ दिसम्बर २०१२, अपराह्न ३.३० बजे सम्‍पन्‍न होगा, जिसका उद्घाटन केएच मुनियापा माननीय राज्य मंत्री सुक्ष्‍म, लघु एवमं उद्योग मंत्रालय भारत सरकार करेंगे. इस विज्ञापन में कहा गया है कि इस अवसर पर आप सादर आमंत्रित हैं. जबकि विज्ञापन कार्यक्रम समाप्ति के एक दिन  बाद छपा है. यह विज्ञापन एक चौथाई रंगीन पेज में छपा है.

इसी प्रकार दैनिक हिंदुस्तान, पटना के मगध संस्करण के पेज सं. -७ पर, दिनांक २४ नवम्‍बर २०१२ को रंगीन विज्ञापन छपा है. एक चौथाई पेज का छपे विज्ञापन में कहा गया है कि केन्द्रीय मुक्‍त  विद्यालय शिक्षा संस्‍थान का स्थापना दिवस के कार्यक्रम का शुभारम्‍भ पूर्व राष्‍ट्रपति, भारत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम (मुख्‍य अतिथि) 23 नवम्बर २०१२, शाम ४ बजे मालवंकर आडिटोरियम, विट्ठलभाई पटेल हाउस, रफी मार्ग, नई दिल्‍ली में करेंगे.

ऐसे ही बिहार सरकार भी जनता की कमाई इन अखबारों को लाभ पहुंचाने में किस प्रकार लुटा रही है इसकी बानगी ८ नवम्बर २०१२ को दैनिक – हिंदुस्तान के पटना संस्करण के पेज सं-१४ पर बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के छपे विज्ञापन से देखा जा सकता है. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पटना के द्वारा जारी आईपीआरडी – ९९१५-एस [एजुकेशन] १२-१३ बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान  सचिव अमरजीत सिन्हा के द्वारा जारी विभागीय लेटर नंबर -१२४७ दिनांक ११-१०-२०१२ के द्वारा राज्य सरकार के सभी स्कूल [निजी स्कूल सहित] में साल में एक दिन ७ नवम्बर [कैंसर जागरूकता दिवस] को शपथ दिवस मानाने के सम्बन्ध में छपा था, जिसमें सभी छात्रों से तम्बाकू का सेवन नहीं करने का शपथ लेना था.

जनसंपर्क विभाग द्वारा एक चौथायी रंगीन पेज का विज्ञापन लोगों को सूचना के लिये नहीं बल्कि सिर्फ अख़बार को फायादा पहुंचाने के लिए ही जारी होता है. तभी तो प्रोगाम की समय समाप्ति होने के बाद विज्ञापन प्रकाशित होता है और राज्य सरकार ऐसे विज्ञापन का पैसा अखबार को देती है और जनता की कमाई को लुटा रही है.

संजय कुमार की रिपोर्ट. इनसे संपर्क मोबाइल नम्‍बर 9608311251 के जरिए किया जा सकता है.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...