पाकिस्तान की सेना बीबीसी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रही है. मामला बीबीसी की उस डॉक्यूमेंट्री का है, जिसमें सेना और ख़ुफ़िया एजेंसी पर अफ़ग़ानिस्तान के चरमपंथियों की मदद का आरोप लगाया गया है.
सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल अतहर अब्बास ने बीबीसी डॉक्यूमेंट्री में दिखाए गए सबूतों को ख़ारिज किया, जिसमें बताया गया था कि पाकिस्तान अफ़ग़ानिस्तान में गुप्त रूप से चरमपंथियों को प्रशिक्षण और हथियार दे रहा है. उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अमरीकी और पश्चिमी देशों के अधिकारियों के आरोप आधारहीन हैं. साभार : बीबीसी





