बुरी खबर मध्य प्रदेश से आ रही हैं… यहां से दो साल पहले लांच हुआ न्यूज चैनल बंसल न्यूज बंद होने की कगार पर आ गया है.. चैनल में देर से सैलरी मिलने से कर्मचारी परेशान हैं… कर्मचारियों ने प्रबंधन से लिखित में दीपावली के पहले पैसा देने को कहा है… वहीं चैनल के टेक्निकल हेड संजीव पाटिल समेत कई लोगों ने इस्तीफा भी दे दिया है… कर्मचारियों की नाराजगी इस बात को लेकर भी है कि चैनल के अंदर भाई भतीजावाद जोरों पर चल रहा है…. व्यक्ति विशेष के सारे रिश्तेदारों को चैनल में मोटी सैलरी पर रखा जा रहा है…. और बाकी दो साल से काम कर रहे कर्मचारियों को न तो समय पर पैसा मिल रहा है न ही इंक्रीमेंट…
एक वर्ग विशेष के लोगों को प्राथमिकता देकर चैनल में लाया जा रहा है… फिलहाल कर्मचारियों के बगावत रुख के बाद प्रबंधन दुविधा में हैं… क्यों कि दीपावली के पहले कई महीनों की बकाया सैलेरी देना संभव नहीं है…. ऐसे में चैनल को आने वाले समय में किसी को बेचने या बंद करने पर विचार किया जा रहा है.. संभवना है कि इस चैनल का भविष्य दीपावली से पहले ही तय हो जाएगा… क्योंकि दीपावली से पहले सैलरी नहीं मिली से कर्मचारी हड़ताल पर जाने का भी विचार कर रहे हैं…