Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

बेटी को फ्री में पढ़वा रहे हैं पूर्व संपादक, स्‍कूल ने की प्रबंधन से शिकायत

एक दौर में वे देहरादून में हिंदी के चौथे नम्‍बर के अखबार के संपादक हुआ करते थे. बाद में संपादक बनाकर बनारस भेजे गए. वहां भी प्रबंधन की उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे तो नोएडा बुला लिए गए. इन पूर्व संपादक महोदय की शिकायत देहरादून के एक जाने माने स्‍कूल ने अखबार प्रबंधन से की है कि यह अपनी बेटी को लंबे अर्से से दबाव डालकर, डरा धमकाकर फ्री में पढ़वा रहे हैं. प्रबंधन ने मामले की जांच कराया और तय पाया कि स्‍कूल की शिकायत सही है.

एक दौर में वे देहरादून में हिंदी के चौथे नम्‍बर के अखबार के संपादक हुआ करते थे. बाद में संपादक बनाकर बनारस भेजे गए. वहां भी प्रबंधन की उम्‍मीदों पर खरे नहीं उतरे तो नोएडा बुला लिए गए. इन पूर्व संपादक महोदय की शिकायत देहरादून के एक जाने माने स्‍कूल ने अखबार प्रबंधन से की है कि यह अपनी बेटी को लंबे अर्से से दबाव डालकर, डरा धमकाकर फ्री में पढ़वा रहे हैं. प्रबंधन ने मामले की जांच कराया और तय पाया कि स्‍कूल की शिकायत सही है.

सूत्रों का कहना है कि देहरादून में स्थि‍त समरवैली स्‍कूल ने इस अखबार के प्रबंधन से पूर्व संपादक की शिकायत की है. इनकी पुत्री इस स्‍कूल में पढ़ती है. इनका पुत्र भी दून इंटरनेशनल स्‍कूल में पढ़ चुका है. समरवैली स्‍कूल प्रबंधन ने आरोप लगाया है कि पूर्व संपादक डरा-धमकाकर अपनी पुत्री को फ्री में पढ़वा रहे हैं. वो फीस नहीं देते हैं. फीस मांगी जाती है तो तमाम तरीकों की धमकियां देने-‍दिलवाने लगते हैं. प्रबंधन ने कुछ साल पहले संपादक महोदय को बनारस का संपादक बनाकर भेजा था, पर वहां भी उन्‍होंने इसी तरह के खेल शुरू किए. इसकी शिकायत जब प्रबंधन को मिली तो उसने इनकी जगह भास्‍कर समूह के वरिष्‍ठ पत्रकार को संपादक बनाकर बनारस भेज दिया तथा इन्‍हें नोएडा बुला लिया. आजकल नोएडा में ही हैं, लेकिन जलवा देहरादून में अब तक कायम किए हुए हैं.

अब देखना है कि स्‍कूल प्रबंधन की शिकायत पर अखबार इन पर क्‍या कार्रवाई करता है. स्‍कूल को पैसे दिलवाता है या इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करता है. हां, इस बात के चर्चे देहरादून में हर जगह होने शुरू हो चुके हैं, जिससे अखबार की भी भद्द पिट रही है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...