Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

ब्रिटेन में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए तीन प्रवासी भारतीय सम्मानित

लंदन। ब्रिटेन में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए तीन अप्रवासी भारतीयों और नॉटिंघम की एक संस्था को भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया है। विश्व हिंदी दिवस 2013 के अवसर पर मंगलवार को भारतीय उच्चायुक्त जैमिनी भगवती ने सम्मानित जनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

लंदन। ब्रिटेन में हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए तीन अप्रवासी भारतीयों और नॉटिंघम की एक संस्था को भारतीय उच्चायोग ने सम्मानित किया है। विश्व हिंदी दिवस 2013 के अवसर पर मंगलवार को भारतीय उच्चायुक्त जैमिनी भगवती ने सम्मानित जनों को स्मृति चिन्ह, शॉल और प्रशस्ति पत्र भेंट किए।

हिंदी भाषा के विकास में सराहनीय योगदान देने वाले यॉर्क यूनिवर्सिटी के महेंद्र किशोर वर्मा, गीतांजलि मल्टीलिंगुवल लिट्रररी सर्किल बर्मिघम के अध्यक्ष डॉक्टर कृष्ण कुमार, विश्वविख्यात लेखिका व ब्लॉगर कविता वाचक्नवी और नॉटिंघम स्थित कवियों और लेखकों की वैश्विक संस्था काव्य रंग को इस मौके पर सम्मानित किया गया।

जॉन गिलक्रिस्ट यूके हिंदी शिक्षण सम्मान प्राप्त करने वाले महेंद्र ने कहा कि यह सम्मान पाकर वह काफी खुश हैं। वहीं आइआइटी मद्रास से स्नातक डॉक्टर कृष्ण ने संस्कृत, हिंदी और दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने की बात कही। उन्हें डॉक्टर हरिवंश राय बच्चन यूके हिंदी साहित्य सम्मान से नवाजा गया है। पत्रकारिता के लिए आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी सम्मान पाने वाली वाचक्नवी ने इस मौके पर उच्चायोग को अपनी वेबसाइट द्विभाषी बनाने की सलाह दी।

काव्य रंग के अध्यक्ष जय वर्मा को हिंदी के प्रसार के लिए फ्रेडरिक पिनकॉट यूके सम्मान से नवाजा गया। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र में भी हिंदी को मान्यता देने की बात कही। इनके अलावा ऊषा वर्मा और कृष्ण कन्हैया को उनकी पुस्तकों सिम कार्ड तथा अन्य कहानियां और किताब जिंदगी की के लिए नकद पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर भगवती ने कहा कि ब्रिटेन के विश्वविद्यालयों में भी हिंदी पढ़ाई जा रही है। यह काफी खुशी की बात है। इस मौके पर उप-उच्चायुक्त डॉक्टर विरेंद्र पॉल और उच्चायोग मंत्री एसएस सिद्धू भी मौजूद थे।(जागरण)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...