Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

भड़ास के 5 वर्षों का यह संघर्षमय सफर प्रेरणा है हम सभी पत्रकारों के लिए

अब से लगभग ५ साल पहले मैं भी दिल्ली-नोएडा के मीडिया दफ्तरों के दरवाजे खटखटाया करता था। उम्मीद, उर्जा और आत्मबल से लबरेज जब इन दफ्तरों में घुसता था तो लगता था, कभी इसी ऑफिस में काम करूँगा, पत्रकारिता करूँगा, मगर ऑफिस से निकलते वक्त नैसर्गिक गालियां ही जुबान पर होती थी। किसके लिए अभी तक नहीं जान पाया, खुद के लिए थी या उनके लिए जो नौकरी पर नहीं रखते थे।

अब से लगभग ५ साल पहले मैं भी दिल्ली-नोएडा के मीडिया दफ्तरों के दरवाजे खटखटाया करता था। उम्मीद, उर्जा और आत्मबल से लबरेज जब इन दफ्तरों में घुसता था तो लगता था, कभी इसी ऑफिस में काम करूँगा, पत्रकारिता करूँगा, मगर ऑफिस से निकलते वक्त नैसर्गिक गालियां ही जुबान पर होती थी। किसके लिए अभी तक नहीं जान पाया, खुद के लिए थी या उनके लिए जो नौकरी पर नहीं रखते थे।

खैर, संघर्ष, लगन और न हारने की जिद से एक मीडिया संस्थान में जॉब मिल गयी, कुछ सालों तक किया अब स्वतंत्र पत्रकारिता कर रहा हूँ। जब मैं नया-नया लिखने की कोशिश करता था तो दोस्तों से खूब तारीफ मिलती, उसी वक्त ब्लॉग भी प्रचलन में आ चुके। या यूँ कहें चिट्ठों की भरमार हो रही थी, उसी वक्त भड़ास का भी जन्म हुआ, भड़ास ब्लॉग फिर भड़ास४मीडिया आया। दिनों-दिन भड़ास४मीडिया पॉपुलर होता गया, कारण सिर्फ एक था की भड़ास४ मीडिया उनकी आवाज बन रहा था जो सिर्फ दूसरों के लिए बोलते, लड़ते दीखते हैं।

पत्रकारों, संपादकों और मीडिया संस्थानों के बारे में बेबाक, निर्भीक और सच बोलने का साहस ही भड़ास४ मीडिया को विश्वसनीय बनाता है। यह उन पत्रकारों की कथा-व्यथा का माध्यम बन चुका है जो अपनी नौकरी बचाने के लिए संस्थान या संपादक के खिलाफ नहीं जा पाते। पर भड़ास ने एक स्पेस दिया है, प्लेटफार्म दिया है, जहाँ अपनी आवाज उठाई जा सकती है।

इसीलिए हड़कंप है, भड़ास४ मीडिया के हजारों दुश्मन हैं और इस वेब पोर्टल को बंद करने की हर संभव कोशिश की गयी। मगर, वाह रे यशवंत सिंह, जिगरा रखता है जवान, किसी का डर नहीं, कोई भय नहीं। निर्भीक पत्रकारिता और असली पत्रकारिता का कम से कम एक उदहारण तो बना ही दिया है भड़ास४मीडिया को। ५ वर्षों का यह संघर्षमय सफ़र प्रेरणा है, हम सभी पत्रकारों के लिए। पांचवीं वर्षगांठ की अग्रिम बधाई।

मनोज समदरिया

स्वतंत्र पत्रकार

[email protected]


इसे भी पढ़ सकते हैं-

पांचवां बर्थडे : भड़ास चला पाना हर किसी के वश की बात नहीं


tag- b4m 5thbday

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...