: कई कर्मचारी हुए सम्मानित : जनसंदेश टाइम्स, बनारस के एक वर्ष 6 फरवरी को पूरे हुए. इसके उपलक्ष्य में शनिवार को बनारस के आइडियल टॉवर में रंगारंग कार्यक्रम के साथ भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीईआरटी के पूर्व चेयरमैन जगमोहन सिंह राजपूत थे. स्थापना दिवस परक 2013 के नाम से आयोजित इस कार्यक्रम में एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसका विषय था- काशी के विकास में मीडिया की भूमिका. इस मौके पर बनारस यूनिट में बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया.
जिलों में भी प्रसार-विज्ञापन में बेहतर परफारमेंस करने वालों को सम्मानित किया गया. बेस्ट एडिटिंग अवार्ड योगेश गुप्ता पप्पू को दिया गया. योगेश गुप्ता बनारस के जाने माने खेल पत्रकारों में गिने जाते हैं. वे काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष भी रह चुके हैं. बेस्ट परफार्मर का पुरस्कार राधेश्याम कमल, एक्सीलेंट अवार्ड संजय श्रीवास्तव, बेस्ट डिजाइनर का अवार्ड सत्य प्रकाश चौहान, बेस्ट पेजीनेटर का अवार्ड डीके सिंह को दिया गया. इसी तरह आईटी में बेस्ट कम्युनिकेशन का अवार्ड रवींद्र नारायण सिंह, प्रसार के लिए वीरेंद्र यादच, विज्ञापन के लिए वेद प्रकाश मिश्र तथा लेखा विभाग में रवींद्र सिंह को पुरस्कृत किया गया.
जिलों के विज्ञापन में सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले जौनपुर के ब्यूरोचीफ शशि मोहन सिंह क्षेम को पहला पुरस्कार दिया गया. बलिया के ब्यूरोचीफ गोविंद उपाध्याय को दूसरा तथा गाजीपुर के ब्यूरोचीफ शिव कुमार कुशवाहा को तीसरा पुरस्कार दिया गया. सर्कुलेशन में बेहतर परफारमेंस के लिए आजमगढ़ के हरिकृष्ण चौबे को मिला. बलिया के विनायक उपाध्याय को दूसरा तथा जौनपुर के रामजीत जायसवाल को तीसरा स्थान मिला. बनारस यूनिट से जुड़े नौ जिलों में जौनपुर तथा बलिया का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा.
इस मौके पर सभी जिलों के ब्यूरोचीफों को सम्मानित किया गया. जौनपुर के शशिमोहन सिंह क्षेम, आजमगढ़ के हरिकृष्ण चौबे, मीरजापुर की डा. मानसी सिंह, मऊ के हरिद्वार राय, गाजीपुर के अविनाश प्रधान, बलिया के विनायक नाथ उपाध्याय, सोनभद्र के चंद्रकांत देव पांडेय, चंदौली के सिद्धार्थ यादव, भदोही के सुरेश गांधी तथा ज्ञानपुर के लाल मोहम्मद को सम्मानित किया गया. आयोजन पूरी तरह सफल रहा. कार्यक्रम में राजपूत के अलावा असम के डीजीपी, विद्यापीठ के पूर्व वाइस चांसलर प्रो. एसएस कुशवाहा, प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेंद्र पटेल, विधायक अजय राय, ज्योत्सना श्रीवास्तव, दीपक मधोक समेत बनारस के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे.
अखबार के भी लगभग सभी कर्मचारी मौजूद रहे. सीजीएम सीपी राय, संपादक आशीष बागची, असद लारी, वशिष्ठ नारायण सिंह समेत सभी विभागों के अनेक कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन योगेश गुप्ता पप्पू तथा पल्लवी मित्रा ने संयुक्त रूप से किया.