Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

भास्कर और इंडिया टुडे का झूठ

Mohammad Anas : अब, जब तक मैं ख़बर के स्रोत को खुद न जांच लूँ, किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचूंगा. मीडिया का प्रोपगेंडा थी सीरिया में पत्थर मार कर मौत की सज़ा देने की बात. लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है की मनुस्मृति, खाप और शरिया अदालतें महिलाओं के प्रति इस तरह के फैसलों के लिए पहचानी नहीं जाती.

Mohammad Anas : अब, जब तक मैं ख़बर के स्रोत को खुद न जांच लूँ, किसी प्रकार की टिप्पणी करने से बचूंगा. मीडिया का प्रोपगेंडा थी सीरिया में पत्थर मार कर मौत की सज़ा देने की बात. लेकिन इसका अर्थ यह बिल्कुल नहीं है की मनुस्मृति, खाप और शरिया अदालतें महिलाओं के प्रति इस तरह के फैसलों के लिए पहचानी नहीं जाती.

सीरिया में असद की बर्बरता के खिलाफ लोगों का साथ देने वाले विद्रोही गुट को बदनाम करने के लिए वैश्विक स्तर पर जिस 'फेसबुक अकाउंट' और 'पत्थर मार सज़ा' को प्रचारित किया गया वह कुछ वैसा ही है जैसे रेड कारीडोर में पूंजीवाद के खिलाफ लड़ रहे आदिवासियों को, आदिवासियों का ही असली दुश्मन होने की बात मीडिया कहती आई है. पत्रकारीय सरोकारिता का इससे फूहड़ दौर तो हिटलर के समय भी नहीं था. सेलेक्टिव ट्रुथ और फाल्स की थ्योरी कई बार जानबूझ कर लोग अपनाते हैं, और उन लोगों को समाज की बेहतरी से रत्ती भर सरोकार नहीं होता. ऐसे लोगों के प्रति बस सचेत रहा जा सकता.

हैरत की बात है की यह खबर जिन पोर्टल पर मिल रही है उनके नाम अजीब-ओ-गरीब हैं. सबसे मजेदार काम भास्कर और इंडिया टुडे के कापीराइटरों ने किया है. भास्कर ने अनुवाद उठा कर ठेल दिया तो इंडिया टुडे ने शब्द दर शब्द अंग्रेजी चेप दी. अरब जगत की खबर थी और अलजज़ीरा के पोर्टल पर ही नहीं मिली. साफ़ था, प्रोपगेंडा की जगह अलजज़ीरा पर नहीं होती. जिनकी नज़र में यह झूठ, एक खबर है वह इसे खबर मान कर एप्पल जूस पिएं. या फिर नीचे रखे लिंक पर चटका लगाएं, चटका अपने चौड़े और छिछले माथे पर भी लगाएं ताकि झूठ और प्रोपगेंडा का सार समझना आ जाए. यदि यह लिंक झूठ है तो भास्कर और इंडिया टुडे कैसे सच हो सकता है, इस थ्योरी पर बात करें तो बेहतर होगा…

The widely circulating story "Syrian Girl stoned to death for using Facebook" is fake

http://www.skeptical-science.com/religion/claim-syrian-girl-stoned-death-facebook-fake-story/

युवा प्रतिभाशाली पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट मोहम्मद अनस के फेसबुक वॉल से.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...