दैनिक भास्कर, रायपुर से खबर है कि यहां जल्द ही बदलाव होने जा रहा है. प्रबंधन इंदौर के संपादक रहे आनंद पांडेय को प्रमोट करके छत्तीसगढ़ का स्टेट हेड बना दिया है. वहीं अब तक रायपुर में स्टेट हेड की जिम्मेदारी निभा रहे राजीव सिंह को भोपाल बुलाया जा रहा है. सूत्रों का कहना है कि अभी तक प्रबंधन ने ऑफिसियली कोई मेल जारी नहीं किया है, लेकिन एकाध दिन में इस संदर्भ में आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी.
राजीव सिंह लम्बे समय तक दैनिक भास्कर के स्टेट हेड रहे हैं. प्रबंधन अब उनको नई जिम्मेदारी देने वाला है. इससे पहले नार्थ इंडिया के हेड रहे कमलेश सिंह को भोपाल बुला लिया है. दूसरी तरफ सूत्रों का कहना है कि आनंद पांडेय 20 जनवरी तक अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकते हैं.






