दैनिक भास्कर से खबर है कि नेशनल एडिटर कल्पेश याज्ञनिक को ग्रुप एडिटर के रूप में प्रमोट कर दिया गया है. श्रवण गर्ग के नईदुनिया चले जाने के बाद ये इस पद पर किसी की नियुक्ति नहीं की गई थी. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने कल्पेश को ही ग्रुप एडिटर यानी समूह संपादक के रूप में धीरे से प्रमोट कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ अब तक नार्थ हेड के रूप में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल की जिम्मेदारी देख रहे कमलेश सिंह को भी प्रमोट किए जाने की खबर है.
सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने पिछले दिनों कमलेश सिंह को भोपाल बुला लिया था. उन्हें भी नेशनल एडिटर बनाए जाने की खबर है. कमलेश को कल्पेश की जगह लाया गया है. कमलेश भी लम्बे समय से भास्कर से जुड़े हुए हैं. उनकी कार्यक्षमता को देखते हुए प्रबंधन ने यह निर्णय लिया है. बताया जा रहा है कि प्रबंधन जल्द ही इस आशय की आधिकारिक घोषणा कर सकता है.






