सिंगापुर में गैंगरेप पीडिता के दुखद निधन की खबर छाप पाना हर अखबार के वश की बात साबित नहीं हुई. दिल्ली में राष्ट्रीय सहारा, पानीपत और मेरठ में दैनिक जागरण के लोगों ने सिटी एडिशन में इस दुखद खबर को प्रकाशित करने में सफल रहे. जागरण के कुछेक और एडिशनों में छोटी खबर प्रकाशित हुई. पर भोपाल में दैनिक भास्कर ने बाजी मारी. भास्कर ने इस दुखद खबर को बैनर बनाया. भोपाल के लोगों को सुबह गैंगरेप की शिकार लड़की के निधन की खबर दैनिक भास्कर से मिली.







