Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मथुरा में फर्जी पत्रकारों की बाढ़, पुलिस ने शुरू की जांच

: फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसएसपी से मिले मीडियाकर्मी : मथुरा में पत्रकारों की बाढ़ ने जहाँ प्रशासन की नाक में दम कर दिया है वहीं मीडिया से जुड़े लोग भी खासे परेशान हैं. ये लोग कुछ न होते हुए भी मथुरा में धड़ल्ले से पत्रकार बन कर अपने छोटे-बड़े वाहनों पर प्रेस लिख कर चल रहे हैं. पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस कर्मियों को अपने अर्दब में लेकर अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं. ये लोग खबर लिखने में भले ही कहीं नजर ना आते हों लेकिन ये थाना और चौकियों में दलालों की तरह बराबर सक्रिय रहते हैं. जिसके चलते आम आदमी को जहां न्‍याय मिलने में कठिनाई होती है वहीं सही मायने वाले पत्रकार बदनाम होते हैं.

इस तरह के पत्रकार मथुरा में कई अख़बारों के और चैनलों का नाम लेकर भोले भाले लोगों को चूना लगा चुके हैं. पर पत्रकारों का नाम सुनते ही लोग इनकी शिकायत करने से बचते हैं. ऐसे कई मामले जब पत्रकारों के समक्ष आया तो बृज प्रेस क्लब के बैनर तले इस मुद्दे को उठाते हुए अध्‍यक्ष कमलकान्त उपमन्यु के नेतृत्‍व में मथुरा के एसएसपी से मिले और एक ज्ञापन देकर फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान चला कर दण्डित करने की मांग की.  

इस दौरान एसएसपी ने पत्रकारों के प्रतिनिधि मण्डल को आश्वासन दिया कि फर्जी पत्रकों के खिलाफ अभियान चला कर प्रेस लिखे वाहनों की बड़े पैमाने पर चेकिंग कराई जाएगी. जो फर्जी पाए जाएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी. पत्रकारों ने कहा कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही बृज प्रेस क्‍लब शांति से बैठेगा. कमलकांत उपमन्‍यु ने कहा कि फर्जी पत्रकारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और पकड़े जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी. पत्रकारों की इस मुहिम से अपने वाहनों पर फर्जी तरीके से प्रेस लिखने वालों में हडकम्‍प मच गया है. मीटिाग के बाद तत्‍काल हुए चेकिंग में लगभग दो दर्जन से अधिक वाहनों पर प्रेस लिखा पाया गया, जिनका पुलिस ने चालान कर दिया.

एसएसपी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में कमलकांत उपमन्यु, पवन गौतम, मोहन श्याम शर्मा, प्रकाश सिंह, सोमेंदर भारद्वाज, संजीव गौतम, हिमांशु त्रिपाठी, अनूप शर्मा, महेश रावत, मुकुल गौतम, मातुल शर्मा, रवि चौधरी, सुरेश सैनी सहित दो दर्जन से अधिक टीवी चैनल और प्रतिष्ठित अख़बारों के ब्‍यूरोचीफ और पत्रकार मौजूद थे.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...