Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मनगढ़ंत खबरें लिखने वाले पत्रकारों की पोल खोलेंगी प्रीति जिंटा

अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनी प्रीति जिंटा एक ऐसी किताब लिख रही हैं जिसमें वे उन पत्रकारों को एक्सपोज करने जा रही हैं, जो सनसनी फैलाने के लिए मनगढ़ंत समाचार, आलेख या इंटरव्यू लिखते हैं। प्रीति अपनी इस किताब का तीस प्रतिशत हिस्सा लिख चुकी हैं। उनका इरादा है कि अगले साल के मध्य तक यह किताब पाठकों के हाथों में आ जाए।

अभिनेत्री से प्रोड्यूसर बनी प्रीति जिंटा एक ऐसी किताब लिख रही हैं जिसमें वे उन पत्रकारों को एक्सपोज करने जा रही हैं, जो सनसनी फैलाने के लिए मनगढ़ंत समाचार, आलेख या इंटरव्यू लिखते हैं। प्रीति अपनी इस किताब का तीस प्रतिशत हिस्सा लिख चुकी हैं। उनका इरादा है कि अगले साल के मध्य तक यह किताब पाठकों के हाथों में आ जाए।

प्रीति ने बताया है कि वे लंदन के एक बड़े प्रकाशक के साथ जल्द ही इस किताब के लिए अनुबंध करने जा रही हैं। प्रीति का मानना है कि बॉलीवुड के स्टार्स के बारे में बिना किसी ठोस जानकारी के कुछ भी लिख दिया जाता है। यह चटपटा लेखन भले ही पत्र, पत्रिका या पत्रकार को सुर्खियों में ला देता है, परंतु इससे स्टार्स को गहरी भावनात्मक ठेस पहुंचती है। आमतौर पर एक्टर अपने ऊपर लिखी गई झूठी खबर पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करते, लेकिन इससे उन्हें भारी मानसिक आघात पहुंचता है। गॉसिप और नकारात्मक स्टोरी पढ़ कर लोग अदाकारों के बारे में गलत राय बना लेते हैं, जिसका उनके निजी जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

प्रीति जिंटा ने अपने साथ हुई एक घटना का उदाहरण भी दिया। फिल्म 'कल हो ना हो' की शूटिंग के दौरान उनका नाम डेनमार्क के प्रिंस से जोड़ दिया गया था। तब एक अखबार ने खबर छापी थी कि वे प्रीति जिंटा से मिलने के लिए सेट पर भी गए थे। यह पूरी तरह मनगढ़ंत खबर थी, इससे उन्हें और उनके माता-पिता को काफी दुख पहुंचा था।

प्रीति का साफ कहना है कि वे इस किताब को बदले की भावना में नहीं लिख रही हैं, लेकिन वे इस पीत पत्रकारिता को एक्सपोज करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने काफी तैयारी की है। उन्होंने न केवल तमाम अखबारों और पत्रिकाओं की कटिंग रखी हैं, बल्कि इसके शिकार कई लोगों से बात भी की है। प्रीति का यह भी कहना है कि पीत पत्रकारिता का शिकार लगभग सारे ही टॉप के एक्टरों को होना पड़ता है, परंतु आश्चर्य की बात यह है कि आज तक किसी ने इसे गंभीरतापूर्वक नहीं लिया है। अपनी इस किताब को प्रीति एक नई पहल बता रही हैं, हालांकि उनका कहना है कि उनकी यह किताब काफी रुचिकर होगी। प्रीति ने इस बात का भी रहस्योघाटन किया है कि जब से उनके द्वारा लिखी जा रही किताब का पता उनके साथी कलाकारों को हुआ है, कई ने उनसे संपर्क साधा है और अपनी आपबीती बताई है। प्रीति की यह पहली किताब होगी, लेकिन वे बीबीसी के लिए काफी समय तक लेखन कार्य कर चुकी हैं।

साभार- अमर उजाला.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...