Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मनोरंजना सिंह, नवीन लाल, परिमल कुमार समेत दर्जनों लोग सम्‍मानित

: न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया का 20वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा पत्रकारिता व सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में, एनएआई पुरस्कार 2012 के लिए न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया का 20वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब में शनिवार 29 दिसम्बर को आयोजित किया गया। न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने भारत के पत्रकारों व समाज सेविओं को आमंत्रित किया जिनका सहयोग भारत को विकासशील और प्रगतिशील बनाने में रहा है और उन कार्यों को लेख, समाचारपत्र, वीडियो, तस्वीरों, सामाजिक गतिविधियों, द्वारा प्रकाशित व प्रसारित किया व कृषि व ग्रामीण विकास के कार्यों मे अपना सहयोग दिया।

: न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया का 20वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न : न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा पत्रकारिता व सामाजिक गतिविधियों के क्षेत्र में, एनएआई पुरस्कार 2012 के लिए न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया का 20वां राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न दिल्ली के कांस्टीटयूशन क्लब में शनिवार 29 दिसम्बर को आयोजित किया गया। न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने भारत के पत्रकारों व समाज सेविओं को आमंत्रित किया जिनका सहयोग भारत को विकासशील और प्रगतिशील बनाने में रहा है और उन कार्यों को लेख, समाचारपत्र, वीडियो, तस्वीरों, सामाजिक गतिविधियों, द्वारा प्रकाशित व प्रसारित किया व कृषि व ग्रामीण विकास के कार्यों मे अपना सहयोग दिया।

हर साल की तरह इस साल भी न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया ने  भारत के पत्रकारों व समाज सेवियों को पुरस्कार से सम्मानित किया। न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया २० सालों से पत्रकारों की सेवा करने व उनकी समस्याओं का समाधान करने में लगी है पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने वाले लोग देश की जनता की समस्या को सामने लाते है। संवादाताओं से बातचीत करते हुए न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के जनरल सेक्रेटरी विपिन गौड़ ने बताया की उनका ये प्रयास है कि समाज कर काम कर लोगो को जो सामाजिक कार्यों में अपना योगदान दे रहे हैं और पत्रकारिता में भी जो पत्रकार अपनी अहम् भूमिका निभाते हुए देश को जागरूक कर रहे हैं उन्हें सम्मानित करना ही हमारा कर्त्तव्य है और पत्रकारों की समस्यों को सरकार के सामने लाना व उनका समाधान करना ही संस्था का कर्तव्‍य है।

इस अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में श्री निनोंग इरिंग, केन्द्रीय राज्य मंत्री, अल्पसंख्यक मंत्रालय ने भाग लिया और अपने विचार लोगों के सामने रखे। हम सभी जानते हैं कि मीडिया एक शक्तिशाली लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। मीडिया ने आम जनता की बड़ी से बड़ी परेशानी को सरकार व प्रशासन के सामने ला कर उनका समाधान कराया है आज विश्व भर मे भारतीय मीडिया की अलग पहचान है। भारत में आज भी दूर गाँव में लोगों के लिए समाचार पत्र बहुत लोकप्रिय है एवं देश और दुनिया से भारतीय ग्रामीण समाज का महत्त्व संपर्क सूत्र हैं। मैं भी रोजाना सुबह उठ कर समाचार पत्र पढ़ता हूँ तभी मुझे पता चलता है कि समाज मे क्या क्या हो रहा है। मीडिया एक बहुत बड़ा जरिया है देश व दुनिया की जानकारी पाने के लिए व मीडिया के द्वारा ही आज कोई भी इन्सान अपने घर बैठे समाज की गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर लेता है।

उन्‍होंने कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहाँ सभी भाषाओँ के लगभग 80 हजार समाचार पत्र, पत्रिकाएँ भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से पंजीकृत है और सभी राज्यों मे सभी भाषाओं मे आम जनता तक पहुँच रहे हैं, पत्रकारिता जगत आम  समाज की परेशानियों को तो उजागर करता ही है पर पत्रकारों की परेशानी को कौन उजागर करे? मुझे खुशी है कि एनएआई एक ऐसी संस्था है जो पत्रकारों की समस्याओं को सामने ला रही है और उनके समाधान करने का प्रयास कर रही है। जो पत्रकार देश के उन हिस्सों में है, जहाँ बहुत पिछड़ापन है, ग्रामीण इलाके है, जहाँ पत्रकारों को बहुत ज्यादा समस्याएं हैं और वह समाज को वहां की गतिविधियों से अवगत कराते है। उन पत्रकारों व देश के सभी वर्ग के पत्रकारों के लिए सुरक्षा, व अन्य सुविधाओं के लिए मैं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से बात करने की कोशिश करूँगा।

उन्‍होंने कहा कि अपनी बात पूरी करने से पहले मैं एक बात सभी पत्रकारों से कहना चाहता हूँ कि आप भी अगर किसी के गलत करने पर उसके बारे में छापते हैं तो उसी तरह लोगों के अच्छे कामों के बारे में भी छापा करे और पॉजिटिव नजरिए से समाज को अपने माध्यम से जागरूक कराया करें। सिर्फ मीडिया ही एक ऐसा साधन है जो देश मे हर वर्ग हर व्यक्ति से जुड़ा हुआ है और मुझे आशा है कि हमारी लोकप्रिय सरकार पत्रकारों की मांग को पूरा करने के लिए व चौथे स्तम्भ को शक्तिशाली बनाने व बढ़ावा देने के लिए अच्छे से अच्छे प्रयास करेगी।

इस पुरस्कार कार्यक्रम मे देश के 24 राज्यों के संपादकों, प्रकाशकों, पत्रकारों ने हिस्सा लिया समाचार पत्रों व समाचार जगत मे कार्य करने वाले संपादकों, प्रकाशकों, पत्रकारों की समस्याओं पर चर्चा की गई व उनका समाधान कैसे किया जाए सभी सवालों को सरकार के सामने लाने की बात कही गई व उन सभी समस्यों को हल करने की मांग करने की बात कही गई। देश के संविधान की मर्यादा के पालन को लेकर सामाजिक हितों की राष्ट्रीय आवाज बनाने मे लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में इस मीडिया शक्ति से बड़ा कोई भी लोकपाल वैकल्पिक जवाबदेही नहीं निभा पा रहा है, जिसे जनतंत्र की आवाज कहा जा सके। समाचार पत्रों के प्रतिनिधि समाज प्रहरियों की भूमिका ने देश की आजादी की लड़ाई से लेकर आजतक भारत को विशव सचेतक बनाने की मंजिल को आसन रास्ता दिया है। मीडिया ने राजनैतिक कुशलता प्रोत्साहित करने में कई सहायिक कदम उठाए है। इस समारोह मे मीडिया के हकों की आवाज को उठाने के साथ साथ मीडिया प्रहरियों की सुरक्षा के लिए राज्यों की नीतियों के बदलाव के लिए भी जोर दिया गया व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री निनोंग एरिंग जी ने कहा कि वह राज्य सरकार व केंद्रीय सरकार से बात करेंगे कि पत्रकारों की समस्यों का समाधान निकल जाए।

श्री सुनील डंग संपादक डे आफ्टर ने कहा कि देश मे आज सबसे बड़ी शक्ति मीडिया है और मीडिया में काम करने वाले सभी लोग समाज का आईना हैं। देश में आज की पीढ़ी पत्रकारिता में आ के काम करना चाहती है पर उन सभी को समाज के हित में  कार्य करना चहिये न कि अपने हित के लिए। श्री डंग ने कहा मुझे खुशी है कि न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा देश में पत्रकारों के लिए उनकी परेशानी को हल करने के लिए अच्छे कार्य किये जा रहे है और न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया बहुत बड़ी बधाई का पात्र है।

श्री संदीप मारवाह ने कहा कि देश में कोई भी संस्‍था पत्रकारों के लिए इस प्रकार कार्य नहीं कर रही है जैसे न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के द्वारा देश में छोटे व मझोले पत्र पत्रिकाओं के लिए कार्य हो रहे है। प्रो. अस्मिता मिश्र ने कहा कि देश को जागरूक करने से पहले हम पत्रकारों को जागरूक होना पड़ेगा जिससे कि मीडिया अपनी भूमिका को साफ रख सके और जनता जनार्दन तक सभी जानकारी सच्ची और सही पहुंचे, जिससे आम जनता का भरोसा मीडिया पर बना रहे। न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष श्री सूर्यभान राजपूत ने कहा कि देश में सिर्फ मेट्रो सिटी ही नहीं देश में कई पिछड़े इलाके, ग्रामीण, कृषि, मुसीबत क्षेत्र भी हैं, जहाँ पत्रकारों को कई तरह की कठिनाइयां होती हैं वहां के लोगों की परेशानी को वहां के स्थाई पत्रकार उजागर करते हैं, पर उन्हें अपनी बात को केंद्रीय सरकार के सामने लाने में कई तरह की कठिनाइयाँ आती हैं। उनको अच्छी व्यवस्था दिलाने के प्रयास हम न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया द्वारा करेंगे।

इस कार्यक्रम में सभी चर्चाओं के बाद देश के अलग अलग हिस्सों से आए पत्रकारों समाज सेवियों को सम्मानित किया गया। जिन्‍हें सम्‍मानित किया गया उसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भारत के पहले एचडी न्यूज चैनल के लिए 4 रियल न्यूज टीवी का नाम चुना गया है, सर्वश्रेष्ठ न्यूज एंकर (क्षेत्रीय) समीर रंजन गोस्वामी/ समाचार असम, सर्वश्रेष्ठ संवाददाता मोहित मल्होत्रा संवाददाता – न्‍यूज24, सर्वश्रेष्ठ अपराध संवाददाता नवीन लाल सूरी संवाददाता – सहारा समय, सर्वश्रेष्ठ महिला संवाददाता तृप्ती आर्य, संवाददाता-सहारा समय, सर्वश्रेष्ठ खोजी संवाददाता परिमल कुमार संवाददाता – एनडीटीवी।   

ऑनलाइन न्यूज सर्विस में समाचार वार्ता के संपादक सुषमा राजीव को, साथ ही सामाजिक पत्रकारिता के लिए मणी आर्या को और सर्वश्रेष्ठ संपादक मनोरंजना सिंह (फ्रंटियर टीवी), सर्वश्रेष्ठ निर्माता राकेश प्रकाश /जी टी.वी, प्रिंट मीडिया में – सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय समाचार पत्र पंचायत उजाला (उत्तराखंड), सर्वश्रेष्ठ संपादक अक्षय कुमार साहू, सर्वश्रेष्ठ संवाददाता अर्पणा कुमुद / पीटीआई भाषा, सर्वश्रेष्ठ पत्रकार श्रीधर मूर्ति, सर्वश्रेष्ठ स्तंभ लेखक जयश्री राठौर (चंडीगढ़), सर्वश्रेष्ठ संपादकीय उर्दू भाषा अब्दुल हाई, अन्य श्रेणियों में – सर्वश्रेष्ठ  स्टेट कमेटी -राजस्थान राज्य, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता (बाल कल्याण) रामकरण सिंह मलिक, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता (महिला कल्याण) प्रियंका बिष्ट, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता के.बी. मंजूनाथ, सर्वश्रेष्ठ सामाजिक (ग्रामीण विकास) कार्यकर्ता सुभाष भारद्वाज, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार, सर्वश्रेष्ठ गैर सरकारी संगठन प्लांट एंड एनिमल (मुंबई), वर्ष के सर्वश्रेष्ठ विकासशील व्यक्ति – अनंत कुमार, प्रख्यात हस्तियाँ – जोगिंदर कुमार (भारतीय पहलवान), सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारी श्री. बलजीत राणा एस.आई. (दिल्ली पुलिस), सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर – प्रो डॉ. यूके चौधरी (चिकित्सकीय), सर्वश्रेष्ठ डॉक्टर. सर्जन और पशु कल्याण – डा. अजय सूद,  अतिथि भूमिका – डॉ. रशीद कबीर (फिजिशियन), लाइफ टाइम एचीवमेंट – अजय पाल सिंह (एसएचओ) अवार्ड से सम्मानित किया गया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...