महुआ न्यूज बिहार-झारखंड से खबर है कि मार्केटिंग हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे विमलेश झा समेत मार्केटिंग टीम के तीन सदस्यों का चैनल से नाता समाप्त हो गया है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन ने कुछ शिकायतों के बाद इन लोगों से इस्तीफा मांग लिया है. जिन लोगों को चैनल से बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनमें रांची से विकास, मुजफ्फरपुर से राजीव कुमार शामिल हैं. खबर है कि विमलेश झा की जगह अनवारुल होदा को बिहार तथा संतोष पाठक को झारखंड की कमान सौंपी गई है.





