Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

महुआ से पूरी सेल्‍स टीम ने नाता तोड़ा, ईटीवी से जुड़ी

नोएडा : भोजपुरी महुआ इंटरटेनमेंट चैनल में दुर्दशा का सिलसिला लगातार तेज होते जाने की खबर है। ताजा घटनाक्रमों के मुताबिक महुआ की पूरी सेल्‍स टीम के सारे वरिष्‍ठों ने खुद को महुआ से बाहर निकलने का फैसला किया है। प्रेसीडेंट, सेल्‍स के बाद रीजनल हेड के इस्‍तीफे के बाद यह घटना से महुआ चैनल हिल गया है। खबर है कि इन सभी लोगों ने ई-टीवी ज्‍वाइन कर लिया है। महुआ को बाय-बाय कहने वाले लोगों में पटना के सेल्‍स प्रमुख रविशंकर प्रसाद, रांची के सेल्‍स प्रमुख ओंकार मिश्र, लखनऊ के सेल्‍स प्रमुख कमल कुमार ओमर और नोएडा के सेल्‍स प्रमुख नवनीत शर्मा शामिल हैं। स्‍टेट हेड के पदों पर कार्यरत इन चारों लोगों को ईटीवी में सम्‍मानित करते हुए पदस्‍थापित किया गया है।

गौरतलब है कि ईटीवी इस समय खुद को बाजार में अपनी बेहतर हैसियत बढ़ाने की कवायद में जुट गया है। ताजा घटनाक्रम इसी अभियान के तहत बताया जाता है।  बताते चलें कि करीब एक साल पहले महुआ में तब भगदड़ शुरू हो गयी थी जब सेल्‍स के प्रेसीडेंट निखिल सेठ ने महुआ को छोड़ दिया था। इसके बाद से रीजनल हेड रहे हर्षवर्द्धन द्विवेदी ने महुआ से किनारा कर दिया था। लेकिन इस ताजा घटनाक्रम के चलते इस चैनल की पूरी सेल्‍स टीम ही तहत-नहस हो गयी बताते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...