Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

मीडियाकर्मी की पत्‍नी से ठगी करने वाले बिल्‍डरों के खिलाफ मुकदमा

 

नोएडा सेक्‍टर 20 कोतवाली में एक मीडियाकर्मी की पत्‍नी की शिकायत पर धोखाधडी का मामला दर्ज कराया है। सन 2006 में महिला ने 2 अलग-अलग बिल्डर के पास प्लॉट बुक कराया। अब प्लॉट की कीमत पूरा अदा करने के बाद पजेशन मांगने पर बिल्डरों ने दिखाए गए प्लॉट की लोकेशन चेंज कर दी है। जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली है। 

 

नोएडा सेक्‍टर 20 कोतवाली में एक मीडियाकर्मी की पत्‍नी की शिकायत पर धोखाधडी का मामला दर्ज कराया है। सन 2006 में महिला ने 2 अलग-अलग बिल्डर के पास प्लॉट बुक कराया। अब प्लॉट की कीमत पूरा अदा करने के बाद पजेशन मांगने पर बिल्डरों ने दिखाए गए प्लॉट की लोकेशन चेंज कर दी है। जिसके बाद महिला ने पुलिस की शरण ली है। 
 
जानकारी के अनुसार मूल रूप से मुजफ्फरपुर के रहने वाले सत्यप्रकाश नोएडा में एक मीडिया कंपनी में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी शैला गर्ग ने 4 साल पहले दो प्राइवेट बिल्डरों से प्रॉपर्टी लेने के लिए संर्पक किया था। शैला ने 240 गज का एक प्लॉट एनएच-58 के पास और एक प्लॉट एनएच-24 के पास पसंद किया था। इसके एवज में उन्होंने दोनों बिल्डरों को 6 लाख 50 हजार रुपये देकर प्लॉट बुक कराया था। बाकी बची कीमत उन्होंने हर महीने किस्त में अदा की। 
 
पीड़िता का आरोप है कि अब दोनों प्लॉट की किस्त पूरी हो गई तो उन्होंने बिल्डर से प्लॉट पर पजेशन मांगा। कब्जा मांगने पर आरोपी बिल्डर गुमराह करने लगा। वह दूसरी जगह फ्लैट देने की बात करने लगे। उनके देखे गए प्लॉट में फ्लैट देने से दोनों ने इनकार कर दिया। इससे पीड़ितों को आरोपियों की मंशा पर शक हो गया। इसके बाद पीडि़ता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...