राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम के प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर जोधपुर की पत्रकार दीपाली भारद्वाज और बाड़मेर के तनेराज सिंह को नियुक्त किया गया है। राजस्थान मीडिया एक्शन फोरम की महासचिव शकुन्तला सरूपरिया ने बताया कि फोरम के अध्यक्ष अनिल सक्सेना ने प्रदेश के संयुक्त सचिव पद पर अभियान राजस्थान अखबार जोधपुर की प्रबंध संपादक दीपाली भारद्वाज और दैनिक मरू पत्रिका बाड़मेर के संपादक तनेराज सिंह को नियुक्त किया है।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की जाएगी। साथ ही प्रदेश में होने वाले मीडिया एक्शन फोरम के कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। उल्लेखनीय है कि दीपाली पूर्व में एचबीसी न्यूज चैनल के साथ जुड़कर कार्य कर रही थी और तनेराज सिंह पूर्व में कई वर्षों से विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं से जुड़कर पत्रकारिता कर रहे थे। वर्तमान में दोनों संपादन का कार्य कर रहे हैं।






