Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया पर हमला करने वाले पुलिसवालों के खिलाफ कार्रवाई हो : काटजू

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने दिल्ली पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों पर कल की गई कार्रवाई को लोकतंत्र पर निंदनीय हमला बताया। काटजू ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो इसके लिये जिम्मेदार थे। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने कहा कि वह सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पत्रकारों पर की गयी पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हैं।  

भारतीय प्रेस परिषद के अध्यक्ष मार्कंडेय काटजू ने दिल्ली पुलिस द्वारा मीडियाकर्मियों पर कल की गई कार्रवाई को लोकतंत्र पर निंदनीय हमला बताया। काटजू ने उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जो इसके लिये जिम्मेदार थे। उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश काटजू ने कहा कि वह सामूहिक बलात्कार के खिलाफ प्रदर्शनों के दौरान दिल्ली पुलिस द्वारा पत्रकारों पर की गयी पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हैं।  

काटजू ने कहा कि पत्रकार सिर्फ उन घटनाओं की रिपोर्टिंग कर रहे थे जो उनका अधिकार है, साथ ही जनता के प्रति यह उनका कर्तव्य है। अनेक पत्रकारों को पुलिस ने अपने निशाने पर ले लिया। उनके कैमरे तोड़े गये और कई पत्रकारों को जख्मी कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यह लोकतंत्र पर निंदनीय हमला है और यह अकेली घटना नहीं है। देश के अलग अलग हिस्सों से ऐसे कई मामले मेरे संज्ञान में आ रहे हैं।

प्रेस परिषद के अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पुलिस यह तर्क नहीं दे सकती कि वह पत्रकारों और आम जनता के बीच फर्क नहीं समझ पाई, क्योंकि पत्रकारों के हाथ में कैमरे और अन्य उपकरण थे जिससे उनकी पहचान आसानी से हो जाती है। उन्होंने मांग की कि घायल पत्रकारों को शीघ्र चिकित्सीय सहायता मुहैया करायी जानी चाहिये। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...