Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मीडिया सवाल पूछने का हक खो चुका है, अब मेरे वकील देंगे जवाब : खुर्शीद

 

अपने ट्रस्ट में घोटाले का आरोप झेलने वाले भारत के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों को धमकाने और अरविंद केजरीवाल को फर्रुखाबाद से लौट कर दिखाने की भभकी देने के बाद कहा है कि मीडिया मुझसे सवाल पूछने का अधिकार खो चुका है. उन्होंने कहा कि मीडिया मेरी बातों को सही अर्थ में नहीं रखता. इसलिए अब मीडिया के सवालों का जवाब सलमान खुर्शीद के वकील देंगे.

 

अपने ट्रस्ट में घोटाले का आरोप झेलने वाले भारत के कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने पत्रकारों को धमकाने और अरविंद केजरीवाल को फर्रुखाबाद से लौट कर दिखाने की भभकी देने के बाद कहा है कि मीडिया मुझसे सवाल पूछने का अधिकार खो चुका है. उन्होंने कहा कि मीडिया मेरी बातों को सही अर्थ में नहीं रखता. इसलिए अब मीडिया के सवालों का जवाब सलमान खुर्शीद के वकील देंगे.
 
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल ने खुर्शीद के एनजीओ पर यूपी में विकलांगों की मदद के लिए दिए जाने वाली 71 लाख रुपये की रकम का घपला करने का आरोप लगाया था. सलमान खुर्शीद इस संगठन के प्रमुख हैं और इसका संचालन उनकी पत्नी लुई खुर्शीद करती हैं. अरविंद केजरीवाल ने सलमान खुर्शीद को हटाने की मांग को लेकर आंदोलन भी किया लेकिन जब सलमान को नहीं हटाया गया तो अरविंद केजरीवाल ने उनके इलाके फर्रुखाबाद जा कर सलमान खुर्शीद के खिलाफ आंदोलन चलाने की बात कही थी.
 
इसके बाद अब एक सभा को संबोधित करते हुये कानून मंत्री सलमान खुर्शीद गैरकानूनी भाषा में उतर आये. उन्होंने अरविंद केजरीवाल को देख लेने की धमकी देते हुये कहा कि अरविंद केजरीवाल फर्रुखाबाद जाने के बाद वहां से लौटकर दिखाएं. बात यहीं खत्म नहीं हुई. खुर्शीद ने कहा कि बहुत दिनों से मैं कलम से काम कर रहा था लेकिन अब वक्त आ गया है कि कलम के साथ-साथ लहू से भी काम करूं.
 
सलमान खुर्शीद ने बौखलाते हुये कहा कि वे केजरीवाल को ऐसा सबक सिखाएंगे कि वह सवाल पूछना भूल जाएंगे. खुर्शीद ने कहा कि केजरीवाल कहते हैं कि वह सवाल पूछ रहे हैं और हम जवाब दें. मैं कहता हूं कि तुम जवाब सुनो और सवाल पूछना भूल जाओ.
 
सलमान खुर्शीद के इस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सलमान खुर्शीद संयत भाषा का इस्तेमाल करें और अपनी जुबान पर लगाम लगाएं. पार्टी के इस बयान से दुखी सलमान खुर्शीद ने कहा है कि वे अब मीडिया को किसी भी सवाल का जवाब नहीं देंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया उनकी बातों को सही तरीके से नहीं रखता. अब मीडिया सवाल पूछने का अधिकार खो चुका है और मीडिया के सवालों का जवाब सलमान खुर्शीद के वकील ही देंगे. (रविवार)
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...