राजस्थान से खबर है कि एचबीसी न्यूज को नया चैनल हेड मिल गया है. मुकुल गोस्वामी को चैनल हेड बनाया गया है. चैनल काफी दिनों से हेड विहीन चल रहा था. मुकुल सुलझे हुए पत्रकार माने जाते हैं. इनके उपर चैनल की साख को फिर से बढ़ाने की जिम्मेदारी होगी. इससे कुछ दिन पहले ही एचबीसी के पूर्व सीईओ रहे संजय गौड़ को भी चैनल से मंत्रालय कार्यक्रम की जिम्मेदारी देकर जोड़ा गया था. इन नियुक्तियों को चैनल की चुनावों को लेकर शुरू की गई रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. माना जा रहा है कि चैनल में नई जान फूंकने के लिए मुकल अब अपनी नई टीम बनाएंगे.





