हिंदुस्तान, मुरादाबाद के सिटी इंचार्ज से रिपोर्टर परेशान हैं. सबसे ज्यादा मुश्किल उनके व्यवहार के चलते हो रही है. दो-तीन पहले एक महिला रिपोर्टर उनकी बदसलूकी से नाराज होकर अगले दिन ऑफिस नहीं आई. सिटी इंचार्ज ने रिपोर्टरों की मीटिंग में महिला रिपोर्टर को कोई खबर मिस हो जाने पर जमकर डांटा. यहां तक तो बात सही थी, लेकिन जब महिला रिपोर्टर ने अपना पक्ष रखा तो इंचार्ज महोदय आपे से बाहर हो गए और जितना सुना सकते थे, जैसे सुना सकते थे, सब सुना डाला.
सिटी इंचार्ज महोदय इस महिला रिपोर्टर पर पहले भी भड़क चुके हैं. साथी रिपोर्टरों को समझ में नहीं आ रहा है कि जिस महिला रिपोर्टर से ये पहले हाथ मिलाते थे तथा ठीक से बात करते थे, अचानक उसके प्रति इतने उग्र क्यों हो गए हैं. क्या कारण है किसी की समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर इस महिला रिपोर्टर ने गलती क्या की है. अब स्थिति यह हो गई है कि रिपोर्टर तो रिपोर्टर दूसरे विभाग के लोग भी इनके सामने नहीं पड़ना चाहते.
बताया जा रहा है कि चीफ महोदय के इस व्यवहार की शिकायत हेड सुधांशु श्रीवास्तव से भी की जा चुकी है. वे जांच के लिए आए भी थे. लेकिन संपादक ने उन्हें बचा लिया. पर बताया जा रहा है कि मैनेजमेंट इनके रवैये से खुश नहीं है. महिला रिपोर्टर भी इनके व्यवहार से नाराज होकर अगले दिन नहीं आई. उक्त रिपोर्टर राजस्थान बेस्ड एक अखबार में काम करने के बाद हिंदुस्तान पहुंची है.