Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मैं जांच का सामना करने को तैयार : सुभाष चंद्रा

नई दिल्ली : जी समूह के अध्यक्ष सुभाष चंद्रा ने आज पुलिस को पत्र लिखकर बताया कि अपने चैनल के दो वरिष्ठ संपादकों की ओर से जबरन वसूली की मांग के आरोपों के सिलसिले में वह जांच का सामना करने को तैयार हैं। दिल्ली पुलिस ने पिछले महीने यह कहते हुए चंद्रा को दो नोटिस जारी किए थे कि कांग्रेस सांसद नवीन जिंदल की कंपनी से कथित तौर पर 100 करोड़ रुपए जबरन वसूल किए जाने की कोशिश के आरोपों में जी समूह के संपादकों सुधीर चौधरी और समीर आहलूवालिया की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जांच में शामिल होना चाहिए।

जी समूह के दोनों संपादकों पर आरोप है कि उन्होंने जिंदल की कंपनी के खिलाफ नकारात्मक खबरें न दिखाने के एवज में रुपयों की मांग की। अपने वकील आरके हांडू के जरिए दिल्ली पुलिस को लिखे गए पत्र में जी समूह के अध्यक्ष ने दावा किया कि ‘‘निहित स्वार्थों’’ की वजह से सार्वजनिक तौर पर यह धारणा बनी कि वह जानबूझकर जांच में शामिल नहीं हो रहे हैं। इस मुहिम को ‘‘अनैतिक’’, ‘‘दुर्भावनापूर्ण’’ और ‘‘अवांछित’’ करार देते हुए अपने पत्र में चंद्रा ने कहा कि 27 नवंबर को उन्हें भारत और विदेशों में पहले से निर्धारित बैठकों में हिस्सा लेना था।
 
पत्र में यह भी कहा गया है कि एस्सेल समूह के अध्यक्ष के तौर पर उनकी बैठकों की योजना दो महीने पहले ही तैयार हो जाती है और इनमें अचानक होने वाले किसी बदलाव से न केवल बाकी काम प्रभावित होते हैं बल्कि उनकी छवि पर भी इसका असर पड़ता है। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...