Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

मैं नहीं जानता दीपेंद्र की मेहनत कितना रंग लाएगी लेकिन उसकी इस मुहिम से सहमत जरूर हूं

अगर आप जयपुर की 8 नंबर बसों में सफर करेंगे तो लगभग हर बस में आपको एक पोस्टर लगा दिखाई देगा – सोच बदलें, देश बदलें। महिलाओं को सुरक्षा, सम्मान तथा बसों में सीट प्रदान करें। बात मुझे भी ठीक लगी। हममें से कई लोग महिला अधिकारों और आजादी पर लंबे-लंबे लेख लिख देते हैं और कुछ लोगों ने आजादी व बराबरी के विचित्र अर्थ भी लगा लिए हैं, लेकिन अगर बस में कोई महिला बच्चे को गोद में लिए चढ़ती है तो कई बौद्धिक लोग प्रकृति के नजारों का आनंद लेने के लिए बाहर देखने लगते हैं। हालांकि ऐसे कई लोग हैं जो जरूरतमंद को सीट देते हैं, फिर भी हमें इस बारे में पुनर्विचार करने की जरूरत है।

9 जून को जब मैं office के लिए निकला तो कई बसों में ऐसे ही पर्चे लगे हुए थे। एक बार मैंने सोचा कि शायद इस बार छात्र संघ चुनाव खासा रंग जमाएंगे। भाई लोगों ने अभी से तैयारी शुरू कर दी लेकिन पर्चे में किसी का मोबाइल नं. और फोटो (जो कम्प्यूटर के कमाल से तैयार होती है) नहीं था। मैं इस बारे में सोच ही रहा था कि अगले स्टॉप से एक युवक बस में चढ़ा। उसके बैग में ऐसे कई पर्चे थे। बात हुई तो मालूम हुआ कि युवक दीपेंद्र सिंह राव राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का निवासी है। अभी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा है लेकिन हर रविवार को अपने व्यय पर शहर की बसों में ये पर्चे लगाता है।

उसने बताया कि एक बार जब वह बस में सफर कर रहा था तो एक महिला, जिसकी गोद में बच्चा था, वह गिर गई और उसके सिर में काफी चोट लगी। बस में तमाम सभ्य लोग बैठे थे जो घंटों तक किसी सामाजिक समस्या पर बहस कर सकते हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी उसे सीट नहीं दी। उस घटना के बाद मैंने तय किया कि छुट्टी के दिन ऐसे पर्चे जरूर लगाऊंगा। तब से मेरा यह काम जारी है। मैं नहीं जानता कि दीपेंद्र की मेहनत कितना रंग लाएगी लेकिन उसकी इस मुहिम से सहमत जरूर हूं।

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...