Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यशवंत के लिए नई अक्ल ढाढ साबित होगी कुछ की बेवकूफी

व्यस्तता के चलते इन दिनों ना नियमित रूप से ‘भड़ास’ देख पा रहा हूं और ना कुछ लिख पा रहा हूं। 5 जुलाई को जैसे ही ‘भड़ास’ देखा, यशवंत की गिरफ्तारी की खबर पढ़ी। उनकी बुद्धि पर तरस आया जिन्होंने अपनी ‘ताकत’ का यह बेजा इस्तेमाल किया और अनचाहे ही एक पंगा ले लिया। यशवंत को जेल भिजवाने वालों को शायद अहसास ही नहीं है कि वे क्या बेवकूफी कर बैठे हैं। उन्हें अच्छी तरह पता है कि इस देश की जेलें सुधार गृह की अवधारणा को कभी का पीछे धकेल चुकी हैं। वहां की यात्रा पर जाने वाला दो चार नए डिप्लोमा-डिग्री लेकर ही आता है। अपन पूरी तरह यह मानकर चलते हैं कि यशवंत को जेल जाने का डर कभी रहा ही नहीं था।

कायर और डरपोक तो सच और खरा बोलने से भी डरते हैं। ईमानदार और सच्चा आदमी बेखौफ, बिंदास सच बोलता है और यहां तो यशवंत ना केवल खुद बेखौफ होकर सच लिखते हैं बल्कि दूसरों को सच लिखने के लिए कलम, दवात, स्याही, कागज, टेबल तक उपलब्ध करवाते हैं। यशवंत को पता है कि सच बोलने पर जेल जाना पड़ सकता है। सच ओढ़ने, बिछाने, लिखने, लिखवाने, कहने और कहलवाने के कारण यशवत पर 75 से ज्यादा मानहानि के मुकदमे चल रहे हैं। सच्चाई के आरोपों के हिस्ट्रीशीटर के रूप में अगर यशवंत अगर ये मुकदमे लड़ रहे थे तो इनकी जीत/हार/अपील/रिवीजन/तारीखपेशी/वकील/मुंशी/पेशकार/गवाही/जेल/जमानत के लिए भी तैयार ही थे।

यशवंत के थाने और जेल में रहने का मतलब है, अब पुलिस, हिरासत, थाना, बैरक, सीखचे, गार्ड और सीखचों के पीछे सिसकती जिंदगियों और दबंगों की दबंगई की भावी भड़ासों का सिलसिला। और यह सिलसिला कितनों की नौकरी भी ले सकता है, नए सवाल भी खडे़ कर सकता है, नई मुसीबतें भी ला सकता है। जिंदगी के हर कदम को नई जंग मानकर जिंदगी गुजारने वाले यशवंत को जेल के सीखचे नई इबारतों के लिए और हौंसलों की बुलंदियों के लिए नए अनुभव देंगे। कुछ की बेवकूफी यशवंत की इस उम्र में नई ‘अक्ल ढाढ’ पैदा कर रही है। चिंता मत करना यशवंत हमेशा की तरह आज भी इस जंग में अपन आपके साथ हैं।

राजेंद्र हाड़ा राजस्थान के अजमेर के निवासी हैं. करीब दो दशक तक सक्रिय पत्रकारिता में रहे. अब पूर्णकालिक वकील हैं. यदा-कदा लेखन भी करते हैं. लॉ और जर्नलिज्म के स्टूडेंट्स को पढ़ा भी रहे हैं. उनसे संपर्क 09549155160, 09829270160 के जरिए किया जा सकता है.

इसे भी पढ़ें…

Yashwant Singh Jail

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...