Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

गाजीपुर

यशवंत बने ‘‘आप’’ के सदस्य

अपनी बेबाक कलम और निराली शैली से लोगों को जब तब चौंकाने वाले भड़ास फार मीडिया के संपादक यशवंत सिंह एक बार फिर कुछ नया करने के मूड मे नजर आ रहे हैं। कई मीडिया ग्रुप और मीडिया हाउसों की सात तालों मे बन्द खबरों को पूरी दुनिया मे प्रकाशित करने और इस काम के पारिश्रमिक के रूप मे जेल यात्रा का सुख लूटने वाले यशवंत अब राजनीति की रपटीली राहों पर पैर रख चुके हैं।

अपनी बेबाक कलम और निराली शैली से लोगों को जब तब चौंकाने वाले भड़ास फार मीडिया के संपादक यशवंत सिंह एक बार फिर कुछ नया करने के मूड मे नजर आ रहे हैं। कई मीडिया ग्रुप और मीडिया हाउसों की सात तालों मे बन्द खबरों को पूरी दुनिया मे प्रकाशित करने और इस काम के पारिश्रमिक के रूप मे जेल यात्रा का सुख लूटने वाले यशवंत अब राजनीति की रपटीली राहों पर पैर रख चुके हैं।

जी हां! 'भड़ास' चीफ यशवंत 'आप' चीफ अरविंद केजरीवाल की 'आम आदमी पार्टी' की सदस्यता सूची मे शामिल हो चुके हैं। यशवंत सिंह ने गाजीपुर में आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के जिला संयोजक ब्रजभूषण दुबे की मौजूदगी मे यशवंत सिंह समेत कई स्थानीय पत्रकार आम आदमी पार्टी से जुड़े। मीडिया की अंदरुनी खबरों से लेकर देश के सामयिक मुद्दों पर बेबाक कलम चलाने वाले यशवंत ने पार्टी में अपनी भूमिका को लेकर बेशक अभी जुबान नहीं खोली है, लेकिन अपनी कार्यप्रणाली और कलम की ताकत से सबको चौंकाने वाला ये पत्रकार इस मसले पर खामोश रहे, ये मुमकिन नहीं, ऐसे में आम आदमी पार्टी का ये सदस्य भविष्य को लेकर क्या मंसूबे बना रहा, अभी शायद किसी को मालूम नहीं, लेकिन इतना जरूर है कि अपने कामों और जिंदगी में एक्सक्लूसिव तलाशने वाले जुनूनी की भूमिका भी सनसनीखेज ही रहेगी।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...