Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

यह तो स्पष्ट हो गया कि असीमानंद ने वकील का स्वांग किये पत्रकार को जो कुछ बताया वह झूठ नहीं था

Devendra Surjan : एनडीटीवी के मुताबिक असीमानंद ने माना है कि जो व्यक्ति उससे मिला करता था उसने अपनी पहचान छुपाई. वह वकील के भेष में उनसे मिला करता था न कि पत्रकार के रूप में. एक तरह से मानना होगा कि उस पत्रकार ने जिस तरह अपनी पहचान और स्रोत छुपाकर जिस रिपोर्ट को पेश करने में २ वर्ष से अधिक का समय लगाया और ९.३० घंटे की टेप रिकार्डिंग की, काबिले तारीफ़ है.

Devendra Surjan : एनडीटीवी के मुताबिक असीमानंद ने माना है कि जो व्यक्ति उससे मिला करता था उसने अपनी पहचान छुपाई. वह वकील के भेष में उनसे मिला करता था न कि पत्रकार के रूप में. एक तरह से मानना होगा कि उस पत्रकार ने जिस तरह अपनी पहचान और स्रोत छुपाकर जिस रिपोर्ट को पेश करने में २ वर्ष से अधिक का समय लगाया और ९.३० घंटे की टेप रिकार्डिंग की, काबिले तारीफ़ है.

कम से कम इससे इतना तो स्पष्ट हो गया कि असीमानंद ने वकील का स्वांग किये पत्रकार को जो कुछ बताया, वह झूठ नहीं था. जूलियन असान्ज़ और स्नोड़ेन ने भी आखिर इसी तरह से खोजी पत्रकारिता के परचम लहराए हैं. दिल्ली प्रेस या सरिता – मुक्ता घराने की अंग्रेजी पत्रिका ''कारवां'' ने काफ़ी मेहनत और जोखिम उठाकर इस स्टोरी को किया है. जिसके कारण सारा संघ परिवार सकते में आ गया है.

राजनाथ बड़े भोलेपन से कह रहे कि कौन मानेगा कि संघ ऐसे भी काम करता है… जैसे पहली बार ही किया हो… सुब्रमनियम स्वामी पर भी इसका बुरा असर हुआ है. लगता है वे अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और ऊलजलूल तर्कों से कुतर्क कर रहे हैं. कुछ दिन और भाजपा ने उन्हें टीवी पर भेजा तो पूरा बंटाधार करके छोड़ेंगे.
आज तर्क-वितर्क करने की नहीं बल्कि उस पत्रकार की तारीफ़ करनी चाहिए जिसने जेल के अंदर बार बार जाकर असीमानंद को खंगाल लिया और उसे जेल तक ही सीमित करके रख दिया.

संघ प्रमुख मोहन भगवत समझौता ब्लास्ट मामले में घिर गए हैं. उन्हें अपने बचाव में सफाई देना चाहिए. उनके साथ के इन्द्रेश ने प्रेस का सामना किया , अब उनकी बारी है कि वे बताएं कि उन्होंने असीमानंद को क्यों उकसाया. इस कुहासे को दूर सिर्फ वे ही कर सकते हैं, संघ की मशीनरी नहीं.

वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सुरजन के फेसबुक वॉल से.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...