Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

कानपुर

यूपी में कर्ज में डूबे किसान ने नीम के पेड़ से लटक कर जान दी

कर्ज में डूबे किसान की आत्महत्या अब खबर नहीं बना करती. बनती भी है तो उसी जिले के भीतर जहां किसान ने सुसाइड किया है. किसान की खुदकुशी पर कोई पैकेज नहीं दिखाया जाता, कोई साइड स्टोरी नहीं प्रकाशित की जाती. घटना है उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की. गड़रियन पुरवा इलाके में कर्ज में डूबे एक किसान ने तगादगीरों से परेशान होकर जान दे दी. तीन दिन से लापता किसान का शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला.

गड़रियन पुरवा निवासी रामपाल का 35 वर्षीय पुत्र अमरनाथ खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था. उसने कुछ लोगों से कर्ज ले रखा था. आर्थिक तंगी से वह कर्ज नहीं चुका पा रहा था और कर्ज देने वाले तगादा कर रहे थे. तीन दिन पूर्व अमरनाथ बिना कुछ बताए घर से चला गया था. शुक्रवार सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने गांव के बाहर खेत में नीम के पेड़ से अमरनाथ का शव लटका देखा. सूचना पाकर पहुंचे परिजनों ने शव पेड़ से नीचे उतारा. अमरनाथ के साले राकेश ने बताया बहनोई कर्ज देने वालों के तगादों से परेशान थे. एसओ भूपेंद्र राठी ने बताया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...