: निशा, तुषार एवं आशीष अमर उजाला से जुड़े : दैनिक जागरण, चंडीगढ़ से खबर है कि रघुवीन्द्र मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. इन्होंने अपनी नई पारी दिव्य हिमाचल से शुरू की है. इन्हें यहां असिस्टेंट जनरल मैनेजर बनाया गया है. रघुवीन्द्र जागरण से पहले हिंदुस्तान और अमर उजाला को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
पंजाब केसरी, अंबाला से खबर है कि निशा शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे डेस्क पर कार्यरत थीं. उन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला, अंबाला के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी डेस्क पर लाया गया है. पंजाब केसरी, जालंधर से सी तुषार दत्त ने भी इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. उन्होंने भी अपनी नई पारी अमर उजाला, चंडीगढ़ से शुरू की है. इन्हें यहां भी सब एडिटर बनाया गया है. पंजाब केसरी, चंडीगढ़ से आशीष रामपाल भी इस्तीफा देकर अमर उजाला पहुंच गए हैं.






