Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

रघु आदित्‍य, ओम गौड़, ईशमधु तलवार समेत कई को राजस्‍थान गौरव अवार्ड

जयपुर। संस्कृति युवा संस्था की ओर से राज्य की 31 प्रतिभाओं को राजस्थान गौरव सम्मान से नवाजा गया। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली इन प्रतिभाओं को यहां एक होटल में आयोजित भव्य समारोह में पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ममता शर्मा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष बी.डी.कल्ला और राजस्थान फाउंडेशन के उपाध्यक्ष  राजीव अरोड़ा ने प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, राजस्थानी साफा पहनाकर राजस्थान गौरव के अलंकरण से विभूषित किया।

समारोह का शुभारंभ महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम भारती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राजस्थान गौरव अवार्ड पाने वालों में वरिष्ठ पत्रकार रघु आदित्य, ओम गौड़, ईशमधु तलवार, भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नीरज के.पवन, किरण सोनी गुप्ता, भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी बी.एल.सोनी, प्रमुख समाजसेवी महेंद्र सनाढ्य, राजस्थानी फिल्म निर्माता महावीर जैन समेत उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़ी चुनिंदा शख्सियतें शामिल थीं। इस मौके पर पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह ने सम्मानित प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की प्रशंसा की और बधाई दी। वहीं, संस्कृति संगठन के अध्यक्ष पंडित सुरेश मिश्रा ने कहा कि संस्कृति संगठन देश की संस्कृति को पाश्चात्य संस्कृति से दूर करने के लिए संकल्पित है। संस्था के संरक्षक एचसी गनेशिया ने आभार व्यक्त किया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...