दैनिक जागरण, लखनऊ से खबर है कि रजनीश रस्तोगी ने इस्तीफा दे दिया है. वे मेडिकल बीट कवर करते थे. रजनीश ने अपनी नई पारी लखनऊ में ही हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी मेडिकल बीट की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हिंदुस्तान के साथ यह उनकी दूसरी पारी है. हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर ही वे दैनिक जागरण पहुंचे थे.
स्वतंत्र भारत, लखनऊ से रामानुज विश्वकर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर प्रसार प्रभारी के पद पर कार्यरत थे. रामानुज ने अपनी नई पारी लखनऊ में जनसंदेश टाइम्स के साथ शुरू की है. इन्हें यहां सर्कुलेशन मैनेजर बनाया गया है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






