कल्पतरु एक्सप्रेस औरैया से खबर है कि यहां आपसी घमासान चरम पर है. कल्पतरु एक्सप्रेस के ब्यूरोचीफ वेद प्रकाश आर्य ने योगेश जादौन द्वारा नया आफिस कानुपर रोड पर खोले जाने के बाद काम करना बंद कर दिया है. साथ ही उनकी टीम भी बॉयकाट कर रही है. वहीं बीते शुक्रवार से नए आफिस में काम शुरू हो गया है. खबर है कि अमर उजाला व हिंदुस्तान में काम कर चुके रिपोर्टर रवि वर्मा एवं हिमांशु गुप्ता ने कल्पतरु एक्सप्रेस के साथ काम शुरू कर दिया है. कल्पतरु में पहले से काम कर रहे कुछ और लोग के नए टीम में आने की संभावना है.





