दैनिक भास्कर, हिसार के ब्यूरोचीफ पर हुए हमले के कई घंटे बीत जाने के बाद भी हमलावर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. पत्रकारों में इस घटना को लेकर जबर्दस्त रोष है. राकेश क्रांति अब भी आईसीयू में भर्ती हैं. राकेश पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा और पंजाब समेत पूरे देश के पत्रकारों में रोष है. इसी क्रम में अंबाला के पत्रकारों ने अपनी नाराजगी जताते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग का ज्ञापन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक लायक राम डबास को सौंपा तथा चेतावनी दी कि जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो सड़क पर उतर जाएंगे.






