राजस्थान के कोटा के वरिष्ठ पत्रकार राकेश शर्मा को उनकी खबर 'जननी की जान' के लिए राजस्थान पत्रिका द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा. राकेश शर्मा की स्टोरी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है. इनकी खबर को राजस्थान पत्रिका द्वारा चयनित किया गया है. राकेश को राजस्थान पत्रिका के संपादक गुलाब कोठारी, नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया समेत कई लोगों ने बधाई दी है. राकेश इसके पहले भी पत्रकारिता के लिए कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं.







