राजस्थान पत्रिका, श्रीगंगानगर के डेस्क प्रभारी सोम पारीक का तबादला बाड़मेर में ब्यूरो चीफ के पद कर दिया गया है। राजस्थान पत्रिका प्रबंधन के आदेश के अनुसार उन्हें एक सप्ताह में कार्यभार संभालने के लिए कहा गया है। सोम पारीक करीब सोलह साल से श्रीगंगानगर संस्करण में काम कर रहे थे। पारीक दो साल पहले तक हनुमानगढ़़ में पत्रिका के ब्यूरो चीफ थे। तत्कालीन शाखा प्रबंधक अरविंद पांडे से मतभेदों के चलते उन्हें यहां से करीब तेरह साल बाद हटाकर श्रीगंगानगर स्थानांतरित कर ठंडे बस्ते में लगा दिया गया। अब उन्हें फिर से ब्यूरो चीफ बना दिया गया है।
पत्रिका प्रबंधन ने अपने संपादकीय कर्मियों को उनके गृह क्षेत्र में नहीं रखने की नीति बनाई है, जिसके तहत तबादलों का दौर लंबे समय से चल रहा है। इस नीति के तहत पत्रिका श्रीगंगानगर संस्करण से कई और तबादले होने के कयास लगाए जा रहे हैं। फिलहाल, तीन-चार लोगों के तबादले जल्द ही होने की चर्चाएं हैं।





