आईबीएन7 से इस्तीफा देने वाले राजू राज ने अपनी नई पारी जी न्यूज के साथ शुरू कर रहे हैं. उन्होंने जी न्यूज के क्राइम चैनल में स्पेशल करेस्पांडेंट के पद पर ज्वाइन किया है. राजू राज लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. राजू के जी न्यूज ज्वाइन करने की पुष्टि नवीन कुमार ने की.
डेली न्यूज एक्टिविस्ट, लखनऊ से खबर है कि सुमीत गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. सुमीत ने अपनी नई पारी लखनऊ में हिंदुस्तान के साथ शुरू की है. उन्हें यहां भी रिपोर्टर बनाया गया है.
अमर उजाला, मुगलसराय से खबर है कि तारकेश्वर कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. वे लंबे समय से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. तारकेश्वर ने अपनी नई पारी मुगलसराय में हिंदुस्तान के साथ शुरू की है.






