दिल्ली प्रेस प्रत्यायन समिति के अध्यक्ष पद का चुनाव सोमवार को दिल्ली सचिवालय में कराया गया। इस पद के लिए तीन प्रत्याशी मैदान में थे। परन्तु राष्ट्रीय सहारा समाचार पत्र के मुख्य संवाददाता रत्नेश मिश्र को समिति का अध्यक्ष चुना गया।
वे वरिष्ठ पत्रकार संजय गोयल व रवि त्रिपाठी को हराकर इस पद पर काबिज हुए। समिति के पदेन सदस्य व निदेशक सूचना निदेशालय संतोष डी वैद्य, उप निदेशक महेश मौर्या व अन्य वरिष्ठ अधिकारी चुनाव के दौरान उपस्थित थे।






