दैनिक जागरण, दिल्ली से खबर है कि राहुल आनंद ने इस्तीफा दे दिया है. वे रिपोर्टर के पद पर कार्यरत थे. राहुल ने अपनी नई पारी दिल्ली में ही दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. राहुल को लोकल रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राहुल के आने से दैनिक जागरण को झटका लगा है. राहुल की गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है. वे इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
दूसरी खबर संध्या टाइम्स से है. संध्या टाइम्स को अपनी सेवाएं दे रहे इंदर वशिष्ठ ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने भी अपनी नई पारी दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. इंदर को नेशनल ब्यूरो में लाया गया है. इंदर भी दिल्ली के अच्छे पत्रकारों में गिने जाते हैं. संध्या टाइम्स से पहले भी वे कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.





