Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

राहुल कंवल करेंगे सीधी बात, एमजे का क्‍या होगा!

आजतक से बड़ी खबर है. प्रभु चावला की विदाई के बाद 'सीधी बात' करने वाले एमजे अकबर अब इस कार्यक्रम में नहीं दिखेंगे. इस साप्‍ताहिक हिंदी टॉक शो को हेडलाइंस टुडे के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर राहुल कंवल होस्‍ट करेंगे. राहुल प्रतिभाशाली जर्नलिस्‍ट हैं, पर एमजे अकबर क्‍यों इस शो से खुद को अलग किया या उन्‍हें अलग कर दिया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. प्रभु चावला की विदाई के बाद से एमजे ही इस शो को होस्‍ट कर रहे थे. 

आजतक से बड़ी खबर है. प्रभु चावला की विदाई के बाद 'सीधी बात' करने वाले एमजे अकबर अब इस कार्यक्रम में नहीं दिखेंगे. इस साप्‍ताहिक हिंदी टॉक शो को हेडलाइंस टुडे के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर राहुल कंवल होस्‍ट करेंगे. राहुल प्रतिभाशाली जर्नलिस्‍ट हैं, पर एमजे अकबर क्‍यों इस शो से खुद को अलग किया या उन्‍हें अलग कर दिया गया, इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं. प्रभु चावला की विदाई के बाद से एमजे ही इस शो को होस्‍ट कर रहे थे. 

पिछले दिनों ही चर्चानुमा खबर आई थी कि टीवी टुड़े प्रबंधन और एमजे अकबर के बीच हुआ सालाना कांट्रैक्‍ट 31 अक्‍टूबर को खतम होने वाला है, प्रबंधन अब इसे आगे रिन्‍यू नहीं करेगा. तब इस बात को एक हलके में अफवाह का नाम दिया गया था. हालांकि पिक्‍चर अब भी पूरी तरह क्‍लीयर नहीं है कि एमजे अकबर का क्‍या होगा, पर राहुल कंवल की सीधी बात में इंट्री ने कुछ बात टेड़ी होने का संकेत जरूर दे दिया है. एमजे अकबर के टीवी टुडे में भविष्‍य को लेकर भी कयास लगाए जाने लगे हैं.

लोकसभा सांसद रह चुके एमजे अकबर के बारे में वैसे भी जबतक चर्चाएं उड़ती ही रहती हैं कि वे राज्‍यसभा जाने वाले हैं. पर इन चर्चाओं की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है. पर अब जब 'सीधी बात' राहुल कवंल करेंगे तो कयास लगाया जा रहा है कि टीवी टुड़े ग्रुप में अंदरखाने कुछ न कुछ तो पक ही रहा है. जल्‍द ही जिसकी महक बाहर आएगी. इस टॉक शो को शुरुआत से होस्‍ट करते आ रहे प्रभु चावला जब नीरा राडिया समेत कई विवादों में घिरने के बाद इस ग्रुप से अलग हुए थे तब से एमजे अकबर ही हर सप्‍ताह 'सीधी बात' होस्‍ट कर रहे थे.

सीधी बात के लिए प्रबंधन का विश्‍वास जीतने वाले राहुल कंवल ने करियर की शुरुआत 1999 में जी न्‍यूज के साथ एंकर कम रिपोर्टर के रूप में शुरू की थी. उसके बाद वे 2002 में आजतक से जुड़ गए. 2008 में उन्‍हें हेडलाइंस टुडे में भेज दिया गया. एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर बनने से पहले राहुल एक टॉक शो 'लास्‍ट वर्ड' को भी होस्‍ट कर रहे थे. राहुल दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से स्‍नातक हैं तथा पत्रकारिता की पढ़ाई विदेश से की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...